फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The firearm was waved for refusing to dance with the dancer

UP NEWS: नर्तकी के साथ नाचने से मना करने पर लहराया तमंचा, कपड़े फाड़ने का भी आरोप

Sun, 03 Jul 2022 07:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 03 Jul 2022 07:44 AM IST
सार

चौकी इंचार्ज समउर प्रमोद कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में हैं। तमंचा लहराने वाले युवक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
The firearm was waved for refusing to dance with the dancer
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुशीनगर जिले के पटहेरवा थानाक्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात बरात में नर्तकी के साथ नाचने से मना करने पर एक युवक ने उत्पात मचाया। पिकअप पर चढ़कर उसने नर्तकी से बदसलूकी की। लोगों ने विरोध जताया तो तमंचा लहराने लगा।
विज्ञापन


आरोप है कि युवक ने नर्तकी के कपड़े भी फाड़ दिए। आर्केस्ट्रा संचालक की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गंगुआ मठिया गांव में बरात आई थी। पिकअप पर आर्केस्ट्रा डांस चल रहा था। 
विज्ञापन


आसपास गांव के कुछ युवक पिकअप पर चढ़कर डांस करने लगे। इस दौरान एक युवक ने नर्तकी के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। आर्केस्ट्रा संचालक ने विरोध किया तो एक अन्य युवक आ गया। वह तमंचा लहराने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां मौजूद लोगों ने विरोध जताया तो युवक भाग गए। इस संबंध में चौकी इंचार्ज समउर प्रमोद कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में हैं। तमंचा लहराने वाले युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed