फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The excitement shown by children in game competition.

खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साह

Sat, 11 Nov 2017 11:47 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sat, 11 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
The excitement shown by children in game competition.
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। शनिवार को जिला स्पोर्टस स्टेडियम में दो दिवसीय जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हुई। मार्च पास्ट की सलामी व मशाल दौड़ के साथ खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। बच्चों ने शारीरिक व्यायाम, ऊंची कूद, लंबी कूद आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया। बच्चों ने खेलों में खूब उत्साह दिखाया। इस प्रतियोगिता कुल 23 टीमें शामिल हैं। 
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरूआत में डीएम आंद्रा वामसी व बीएसए हेमंत राव ने मार्च पास्ट की सलामी ली। पिछले वर्ष की प्रदेश स्तरीय रैली की विजेता कुमारी रागिनी सिंह ने सबसे पहले मशाल दौड़ की। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। 
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम आंद्रा वामसी ने कहा कि खेलकूद से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। अब तो यह पाठ्यक्रम का भी प्रमुख हिस्सा है। आयोजन में शामिल बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भाव विकसित होता है। बीएसए हेमंत राव ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता के जरिए बच्चों में छिपे प्रतिभाओं को निखारने का बेहतर अवसर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के संयोजक सत्यप्रकाश कुशवाहा ने डीएम व बीएसए समेत सभी अतिथियों का स्वागत किया। 100 मीटर दौड़ के लिए डीएम ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। 


इस दौरान जिला खेल सचिव अनिल कुमार मिश्र, शिक्षक नेता राजकुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, छेदी प्रसाद, अनूप कुमार सिंह, आलोक कुमार राय, घनश्याम वर्मा, मनोरमा द्विवेदी, धीरेंद्र त्रिपाठी, एसएन प्रजापति, रामसुयश वर्मा, अनूप कुमार गुप्ता, मुनीब गुप्ता, कलमदानी सिंह, रामगोपाल सिंह, मदनपाल सिंह, मिनहाज अहमद, रामगति, तारकेश्वर शुक्ल, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, विपिन तिवारी, मुहम्मद तारिक, सत्यजीत द्विवेदी, शिव कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed