{"_id":"6ad52fd1bae437c4780d2e3c","slug":"the-dol-mela-will-be-monitored-via-drone-cameras-vehicles-will-be-prohibited-from-entering-starting-at-6-pm-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-170499-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ड्रोन कैमरे से होगी डोल मेले की निगरानी, शाम छह बजे से वाहनों की नो-एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ड्रोन कैमरे से होगी डोल मेले की निगरानी, शाम छह बजे से वाहनों की नो-एंट्री
विज्ञापन
गोड़रिया। दुदही में 19 और 20 अक्तूबर को आयोजित होने वाले डोल मेले को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मेले में करीब एक लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। भीड़ को नियंत्रित करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जाएगी। वहीं, शाम छह बजे से मेला क्षेत्र में दोपहिया और चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।
विशुनपुरा थानाध्यक्ष शनि कुमार जावला ने रविवार को दुर्गा पूजा पंडालों और अखाड़ों के अध्यक्षों व आयोजकों के साथ बैठक कर मेले में शांति व्यवस्था बिगाड़ने, जबरदस्ती करने या अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान कस्बे के प्रमुख तिराहों और चौराहों पर बैरियर लगाए जाएंगे। छोटे रास्तों पर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी, ताकि अनावश्यक रूप से वाहनों का प्रवेश रोका जा सके।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला क्षेत्र के बाहर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। रेलवे ढाले पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, जबकि रेलवे स्टेशन पर अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित की जाएगी। अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।