फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The district was in the headlines due to three big incidents in a month

महीने भर में तीन बड़ी घटनाओं से सुर्खियों में रहा जिला

Wed, 23 Mar 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The district was in the headlines due to three big incidents in a month
महीने भर में तीन बड़ी घटनाओं से सुर्खियों में रहा जिला
विज्ञापन

कुशीनगर। प्रदेश की राजधानी से काफी दूर बसी बुद्ध की धरती कुशीनगर पिछले एक महीने से सुर्खियों में बनी हुई है।इससे पहले भी कुशीनगर जनपद में कुछ ऐसी घटनाएं घटीं, जिन्होंने प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश भर में चर्चा का कारण बनीं।
केस-एक
17 फरवरी 2022 को नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया में शादी की खुशियां मातम में बदल गई थीं। वहां कुएं में गिरने की वजह से दो महिलाओं, किशोरियां और बच्चियों सहित 13 लोगों की मौत हो गई थी। नौरंगिया स्कूल टोला में हुए हादसे ने वैसे तो पूरे गांव के लिए कभी न भूलने वाला जख्म दे दिया है, लेकिन इनमें भी नौ परिवार ऐसे थे, जिनकी खुशियां कुएं में ही दफन हो गईं। इसमें दो परिवार तो ऐसे भी थे, जिनके घर की दो-दो बेटियों की मौत हो गई थी। इस घटना ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तक को स्तब्ध कर दिया था।
विज्ञापन

00000
केस-दो
21 मार्च 2022 को विधानसभा चुनाव के छठे चरण के प्रचार के अंतिम दिन फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के चाफ रायपट्टी में रोड शो के दौरान भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर ईट-पत्थर चले। इसके बाद पूरे देश में इस घटना की आवाज गूंज उठी। बवाल में दस लोग घायल हो गए थे। पथराव में सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य की गाड़ी समेत 20 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। बदायूं की सांसद संघमित्रा मौर्य पिता के सहयोग में आ गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-तीन
23 मार्च को कसया थाना क्षेत्र के कुड़वा उर्फ दिलीपनगर गांव के सिसई लठउर टोला में सुबह टॉफी खाने से चार मासूम बच्चों की मौत हो गई। टॉफी के अलावा नौ रुपये गठरी में मिले। टॉफी में किसी जहरीले पदार्थ की मिलावट की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed