फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The district may get two mini stadiums in the new year

नए साल में जिले को मिल सकते हैं दो मिनी स्टेडियम

Fri, 31 Dec 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
The district may get two mini stadiums in the new year
नए साल में जिले को मिल सकते हैं दो मिनी स्टेडियम
विज्ञापन

उम्मीद 2022
तमकुही क्षेत्र के दुमही और बरवा राजापाकड़ गांव में उपलब्ध है जमीन
गुरवलिया बाजार(कुशीनगर)। नए वर्ष 2022 में जिले को दो नए मिनी स्टेडियम मिलने की संभावना है। तमकुही क्षेत्र के दुमही गांव में ग्राम सभा के नाम से आरक्षित पांच एकड़ भूमि है, जिसे खेल विभाग के नाम से हस्तांतरित करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद यहां खेलो इंडिया के तहत मिनी स्टेडियम बनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। यह आश्वासन खेल, युवा कल्याण एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी की तरफ से मिल चुका है। वह मौके पर जा भी चुके हैं। दूसरा स्टेडियम बरवा राजा पाकड़ में छह एकड़ सरकारी जमीन पर बनाया जाना है। इससे क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा मिलेगा।
दुमही गांव में ग्राम सभा के नाम आरक्षित पांच एकड़ भूमि है। इसे ग्राम सभा की ओर से खेल विभाग के नाम हस्तांतरित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसका प्रस्ताव ग्राम सभा ने पहले ही विभागीय मंत्री से मिलकर दिया था। राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी कुशीनगर महोत्सव में आगमन के दौरान दुमही के भूमि पर स्टेडियम में ओपन जिम और चहारदीवारी का कार्य कराने की सहमति जता चुके हैं। उन्होंने बताया था कि अगर भूमि खेल विभाग के नाम हस्तांतरित हो जाती है तो खेलो इंडिया के तहत यहां मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा तमकुही क्षेत्र के ही बरवा राजा पाकड़ में जमीन खेल मैदान के नाम से राजस्व अभिलेख में दर्ज बताई जाती है। इसके बगल में सीलिंग की भूमि है। दोनों मिलाकर छह एकड़ जमीन है। इसे भी खेल विभाग के नाम से हस्तांतरित करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमकुहीराज के तहसीलदार दीपक कुमार गुप्ता ने बताया कि बरवा राजा पाकड़ में स्टेडियम के नाम से जमीन करने की प्रक्रिया चल रही है। दुमही गांव में मिनी स्टेडियम के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। शीघ्र ही निर्माण के लिए अग्रिम कार्यवाही शुरू करा दी जाएगी।

मिलेगी नई पहचान
पूर्व मंत्री गेंदा सिंह व शहीद चंद्रभान चौरसिया के गांव को मिनी स्टेडियम से नई पहचान मिलेगी। बरवा राजा पाकड़ का मैदान हो या दुमही का, यहां के युवाओं ने शुरू से ही अभ्यास के बल पर सेना और अन्य सरकारी सेवाओं में जाने की राह बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed