{"_id":"69b86b078d90dacd540dc240","slug":"the-community-health-center-in-mehdaul-is-currently-in-a-state-of-disrepair-kushinagar-news-c-209-1-sgkp1039-147570-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एक सप्ताह से एक्स-रे प्लेट गायब, मरीज हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एक सप्ताह से एक्स-रे प्लेट गायब, मरीज हो रहे परेशान
विज्ञापन
मेंहदावल सीएचसी में बेड पर गद्दा। संवाद
मेंहदावल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल वर्तमान में बदहाली का शिकार है। तीन से चार सौ मरीज प्रतिदिन यहां इलाज के लिए आते हैं, लेकिन उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है। स्थिति यह है कि एक सप्ताह से यहां एक्स-रे प्लेट नहीं है, जिसके कारण मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। यही नहीं दवाएं भी बाहर से मंगवाई जा रही हैं।
मेंहदावल नगर पंचायत में 30 शैय्या का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। यहां अधीक्षक समेत आठ चिकित्सक तैनात हैं। इसमें दो महिला चिकित्सक हैं। एक चिकित्सक संविदा पर तैनात है। यह तहसील स्तर पर एकमात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है, जहां प्रतिदिन 3-4 सौ मरीज प्रतिदिन इलाज के पहुंचते हैं। बखिरा, मेंहदावल, बेलहर कला, धर्मसिंहवा तक का मेडिको लीगल भी यहीं होता है।
स्वास्थ्य केंद्र पर हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं है। सामान्य फिजिशियन भी नहीं है। एक सप्ताह से एक्स-रे प्लेट नहीं है, जिसके कारण चिकित्सक जब किसी मरीज को एक्स-रे का परामर्श देते हैं तो उन्हें चिकित्सालय से बाहर जाकर प्राइवेट दुकानों पर एक्स-रे कराना पड़ता है, जिससे उनके ऊपर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों का कहना है कि एक्स-रे प्लेट के लिए डिमांड भेजी गई है, लेकिन अभी तक प्लेट उपलब्ध न होने के कारण एक्स-रे का कार्य प्रभावित है।
विज्ञापन
वार्ड का रखरखाव भी बेहतर नहीं है। बेड टूटे हैं तो कई के गद्दों की रेक्सीन फटी है। अभी पिछले दिनों आई टीम ने भी इस पर नाराजगी जताई थी। गगनई बाबू निवासी मरीज संगीत उल्टी की समस्या के कारण वार्ड में भर्ती हैं, उन्होंने वार्ड में साफ सफाई न होने को लेकर नाराजगी जताई। नगर पंचायत के कांटी वार्ड निवासी श्रीराम पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती किए गए हैं। इन्हें ड्रिप चढ़ा रहा है, उनका कहना है कि कई इंजेक्शन बाहर से मंगाने पड़े। स्वास्थ्य केंद्र पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है, लेकिन शासन के निर्देश पर माह में चार दिन प्राइवेट अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर व्यवस्था है।
0
एक्स-रे प्लेट की डिमांड जिला मुख्यालय को भेजा गया है, लेकिन अभी तक प्लेट उपलब्ध नहीं हो पाई है। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। बाहर से मरीजों को दवा न मंगानी पड़े, इसकी व्यवस्था भी बनाई गई है। यदि कोई भी चिकित्सक बाहर की दवा मरीज को लिखता है तो शिकायत मिलने पर करवाई की जाएगी।
-डॉ. आईडी गौरव, अधीक्षक, सीएचसी मेंहदावल