फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The Buddha Theme Park will open after improvements to visuals and graphics.

Kushinagar News: दृश्य और ग्राफिक्स में सुधार के बाद खुलेगा बुद्धा थीम पार्क

Thu, 08 Oct 2026 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
The Buddha Theme Park will open after improvements to visuals and graphics.
बुद्धा थीम पार्क में साउंड एंड लाइट शो संचालन के लिए नवनिर्मित बुद्धा पार्क।  
11 करोड़ से अधिक लागत से पर्यटन विभाग ने तैयार कराया है पार्क
विज्ञापन


टॉकिंग-ट्री, ओएटी व प्रार्थना बेल सहित प्राकृतिक वातावरण पार्क के हैं मुख्य आकर्षण
पडरौना। पर्यटन विभाग की तरफ से राजकीय बौद्ध संग्रहालय में नवनिर्मित बुद्धा थीम पार्क के दीदार के लिए पर्यटकों व सैलानियों को इंतजार करना होगा। पार्क में शाम को चलने वाले ओपन एयर थिएटर (ओएटी) के लिए तैयार कराए फिल्म में दृश्य और ग्राफिक्स में कुछ सुधार कराए जाने हैं। सुधार का काम पूरा होने तक पार्क नहीं खोला जाएगा।
पर्यटन विभाग के पर्यटन सूचना अधिकारी डॉ. प्राण रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 17 करोड़ की लागत से राजकीय बौद्ध संग्रहालय परिसर में भव्य बुद्धा थीम पार्क बनकर तैयार हो गया है। पार्क के चारों तरफ सांची स्तूप मॉडल चहारदीवारी व भव्य प्रवेश द्वार व परिसर से लेकर सड़क तक आकर्षक विक्टोरियन लैंप लगाए गए हैं। पार्क में इंटरएक्टिव स्टोरीटेलिंग, हेरिटेज इंटरप्रिटेशन और डिजिटल तकनीकों के माध्यम से बुद्ध के जीवन की प्रमुख घटनाओं को आकर्षक तरीके से दर्शाया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, ओपन एयर थिएटर (ओएटी) के लिए तैयार किए गए साउंड एंड लाइट शो के दृश्य व ग्राफिक्स में कुछ सुधार करने के लिए अपर मुख्य सचिव पर्यटन की तरफ से निर्देशित किया गया है। यह सुधार करने के बाद पार्क को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका मकसद लोगों को सिर्फ जानकारी देना नहीं है बल्कि उन्हें आत्मचिंतन और आध्यात्मिक अनुभव से जोड़ना भी है। पार्क में बुद्ध के ज्ञान, करुणा और जीवन मूल्यों को संवादात्मक शैली में प्रस्तुत किया गया है। इसके साथ ही तिब्बती शैली के स्तूप भी विकसित किए गए हैं। जो बुद्ध के आठ महान कार्यों के प्रतीक हैं। यहां 3 डी झांकियों और डिजिटल प्रस्तुतियों के माध्यम से बुद्ध के जीवन की घटनाओं को जीवंत रूप में दिखाया जाएगा।
पार्क में भूमिस्पर्श, ध्यान, अभय और धर्म चक्र जैसी बुद्ध की आठ विशाल मुद्राएं भी स्थापित की गई हैं। इसके अलावा 40 फुट ऊंची बुद्ध वॉल पर लाइट एंड साउंड शो विशेष आकर्षण होगा। जिसमें आधुनिक तकनीक के जरिये बुद्ध के जीवन और संदेशों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं बुद्ध जीवन दीर्घाएं, भित्ति चित्र, बच्चों का थीम आधारित खेल क्षेत्र और स्मारिका केंद्र भी विकसित किए गए हैं।

वर्जन
कुशीनगर में बुद्धा थीम पार्क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। साउंड एंड लाइट शो के दृश्य व ग्राफिक्स में कुछ सुधार करने के लिए अपर मुख्य सचिव पर्यटन की तरफ से निर्देशित किया गया है। सुधार के बाद अनुमति मिलते ही लोगों के लिए पार्क को खोल दिया जाएगा।
-राजेंद्र प्रसाद यादव, उपनिदेशक, पर्यटन गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed