फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The body of an angry person found at the bank of the canal

घर से नाराज शख्स का शव नहर के किनारे मिला

Thu, 18 May 2017 11:50 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Thu, 18 May 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
The body of an angry person found at the bank of the canal
शव नहर के किनारे मिला - फोटो : अमर उजाला

पिपरा बाजार। बुधवार को घर से नाराज होकर निकले व्यक्ति का शव बृहस्पतिवार की सुबह भुईंसोहरा व रोंवारी गांव के बीच मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के किनारे मिला। शव को कुछ हिस्से को जानवरों ने नोंच लिया था। आसपास के लोगों का कहना था कि बुधवार की शाम को यह व्यक्ति नहर के किनारे बेसुध पड़ा था, जिसकी सूचना देने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। 

विज्ञापन


पकड़ियार बरकंटी गांव के 55 वर्षीय लतीफ मुर्गी पालन करते थे। इनके पुत्र कैफ के मुताबिक बुधवार की सुबह लगभग 9 बजे मुर्गियों का दाना न होने से नाराज होकर घर से निकल गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटे तो उनके किसी रिश्तेदारी में जाने का अनुमान लगाकर घरवाले निश्चिंत हो गए। आसपास के लोगों के अनुसार लतीफ बुधवार की शाम को नहर की पटरी पर बेसुध पड़े थे। 100 नंबर पर डॉयल करके इसकी सूचना दी गई, लेकिन काफी देर बाद तक पुलिस नहीं पहुंची तो सूचना देने वाले लोग भी अपने घर चले गए।
विज्ञापन


सुबह शव पड़ा होने की सूचना पर रामकोला पुलिस पहुंची और कागजी कोरमपूर्ति करने लगी। तब तक सीओ खड्डा और नेबुआ नौरंगिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव मिलने की जगह नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में होने के आधार पर वहां की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव के पास मिले थैले में पशु-पक्षियों को दी जाने वाली दवा की एक बोतल, कीटनाशक का एक पैकेट और पैंट की जेब में 200 रुपये के अलावा एक छोटी सी डायरी मिली है, जिसमें कई लोगों के नाम, फोन नंबर आदि लिखे हुए हैं। इस संबंध में नेबुआ नौरंगिया के एसओ नवीन सिंह का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed