{"_id":"6ad28728751337d18703e3a2","slug":"the-bihar-team-defeated-kushinagar-by-eight-runs-kushinagar-news-c-7-hsr1003-1487744-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बिहार की टीम ने कुशीनगर को आठ रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बिहार की टीम ने कुशीनगर को आठ रन से हराया
विज्ञापन
सैयद इफ्तेखार अंजुम अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में नालंदा क्रिकेट एकेडमी ने दर्ज की जीत
नौतनवा इंटर कॉलेज के मैदान पर खेला गया मुकाबला, बिहार की टीम ने बनाए 181 रन
नौतनवा। नगर स्थित नौतनवा इंटर कॉलेज के खेल मैदान में जारी सैयद इफ्तेखार अंजुम अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 सीजन-एक में बृहस्पतिवार को नालंदा क्रिकेट एकेडमी, बिहार और केसीए कुशीनगर के बीच मुकाबला हुआ। बिहार की टीम ने कुशीनगर को आठ रन से हरा दिया।
मुख्य अतिथि अलंकृता मणि त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नालंदा क्रिकेट एकेडमी, बिहार की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीए कुशीनगर की टीम निर्धारित 20 ओवर में 173 रन ही बना सकी। इस तरह बिहार की टीम ने आठ रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
इस दौरान राम आशीष यादव, नीरज जायसवाल, रवि यादव, फिराज खान, करीम खान, सुंदर त्रिपाठी, दिनेश यादव अन्य लोग मौजूद रहे।