{"_id":"694c44a97aa1c105480b9d18","slug":"the-bdo-stopped-the-construction-of-substandard-interlocking-paving-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-151337-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मानक विपरीत खड़ंजा निर्माण को बीडीओ ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मानक विपरीत खड़ंजा निर्माण को बीडीओ ने रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक मुख्यालय का गांव खेसिया के खाखर टोले पर चल रहे खड़ंजा निर्माण कार्य का बुधवार को बीडीओ अखंड प्रताप ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खड़ंजा निर्माण में मानक के विपरीत कार्य और घटिया क्वालिटी की ईंटें लगाए जाने का मामला सामने आया। इस पर बीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल निर्माण कार्य को बंद करा दिया।
बीडीओ अखंड प्रताप ने मौके पर मौजूद जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए कहा कि सरकारी धन से होने वाले विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही और गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि खड़ंजा निर्माण में तय मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था और उपयोग में लाई जा रही ईंटों की गुणवत्ता भी बेहद खराब पाई गई।
बीडीओ ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्य रुकवाया गया है और संबंधित ठेकेदार व जिम्मेदारों को नोटिस जारी किया जाएगा। साथ ही चेतावनी दी कि दोबारा मानक के अनुरूप सामग्री और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित किए बिना निर्माण कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा।