फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   thand ne badhaee logon kee mushkil

ठंड ने बढ़ाई लोगों की मुश्किल

Wed, 19 Jan 2022 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
thand ne badhaee logon kee mushkil
पडरौना नगर के सुभाष चौक पर ठंड में ठिठुरकर जातीं महिलाएं। - फोटो : KUSHINAGAR
ठंड ने बढ़ाई लोगों की मुश्किल
विज्ञापन

बुधवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा
पडरौना। सर्द हवाओं के साथ गलन भरी ठंड से बुधवार को लोग ठिठुरते नजर आए। सुबह नौ बजे तक कोहरा छाया रहा। दोपहर में मौसम साफ हुआ, लेकिन शीतलहर और हवा चलने से अधिकतर लोग घरों में दुबके रहे। काम से बाहर निकले लोग जगह-जगह अलाव सेंकते नजर आए। बुधवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
चार दिनों से चल रही सर्द हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। मंगलवार दोपहर बाद धूप तो निकली, लेकिन लोगों को कोई विशेष राहत नहीं मिली। दिनभर लोग ठंड से कांपते रहे। सर्द हवा और कोहरे के साथ गलन का प्रभाव बना रहा। आवश्यक कार्य होने पर ही लोग घर से बाहर निकले।
विज्ञापन

सुबह बाजार में चहल-पहल देर से हुई। दिन ढलते ही ठंड बढ़ गई। बाजार में सन्नाटा छा गया। शासन-प्रशासन की ओर से अलाव जलाने का आदेश दिया गया है। इसके बावजूद शहर से लेकर गांव तक कई स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं दिखी। बस एवं रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या कम दिखी। मौसम में आए दिन हो रहे परिवर्तन से किसान चिंतित हैं। मौसम का असर आलू एवं चना की फसल पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 व 23 जनवरी को हो सकती है बारिश
कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया की मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से पुरवा हवा चलने की संभावना जताई जा रही है। इसके चलते 21 जनवरी से बादल छाए रहने और 22 व 23 जनवरी को करीब दस से 15 एमएम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान छह से सात डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15 से 16 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। गेहूं की फसल के लिए यह मौसम बेहतर है, लेकिन सब्जियों की फसल की सुरक्षा के लिए किसानों को सावधानी बरतनी चाहिए। पशुओं को ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed