{"_id":"611023818ebc3e7b9a3b7ea0","slug":"tgt-exam-390-students-has-droped-the-exam-kushinagar-news-gkp404907993","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीजीटी परीक्षा का अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीजीटी परीक्षा का अंतिम दिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीजीटी परीक्षा : 390 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
पडरौना ( कुशीनगर)। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की तरफ से आयोजित टीजीटी परीक्षा के दूसरे दिन जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर हुए दोनों पालियों में परीक्षा हुई। पंजीकृत कुल 3239 परीक्षार्थियों में से 390 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि 2849 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई।
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की तरफ से पडरौना नगर के उदित नारायण पीजी कॉलेज और उदित नारायण इंटर कॉलेज में दो-दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। उदित नारायण इंटर कॉलेज में हुई प्रथम पाली की परीक्षा में केंद्र संख्या-ए पर पंजीकृत कुल 463 परीक्षार्थियों में 437 परीक्षार्थी परीक्षा शामिल हुए। केंद्र संख्या-बी पर पंजीकृत 480 परीक्षार्थियों में 437 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 46 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। उदित नारायण पीजी कॉलेज में केंद्र संख्या-ए पर पंजीकृत कुल 480 परीक्षार्थियों में 421 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 59 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। इस विद्यालय के केंद्र संख्या- बी पर कुल 270 परीक्षार्थियों में से 217 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 53 परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ दिए।
इसी तरह दूसरी पाली की परीक्षा में उदित नारायण इंटर कॉलेज केंद्र संख्या-ए पर कुल 480 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 424 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 56 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस विद्यालय के केंद्र संख्या- बी पर पंजीकृत कुल 480 परीक्षार्थियों में से 415 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, लेकिन 65 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। उदित नारायण पीजी कॉलेज में बने केंद्र संख्या- ए पर पंजीकृत रहे कुल 480 परीक्षार्थियों में से 428 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 52 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस विद्यालय पर बने केंद्र संख्या-दो में कुल 89 परीक्षार्थियों में से 73 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 16 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की तरफ से आयोजित दो दिवसीय टीजीटी परीक्षा शनिवार को संपन्न हो गई। रविवार को पंजीकृत कुल 3239 परीक्षार्थियों में से 390 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि 2849 परीक्षार्थी परीक्षा शामिल हुए। इस परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र पर किसी भी परीक्षार्थी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न हो गई।