{"_id":"61eaf1472c00ba715d039d68","slug":"tet-four-sector-magistrates-will-monitor-kushinagar-news-gkp424492244","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी : चार सेक्टर मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी : चार सेक्टर मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीईटी : चार सेक्टर मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी
प्रत्येक केंद्र पर दो-दो स्टैटिक मजिस्ट्रेट और एक-एक पर्यवेक्षक रहेंगे तैनात
पडरौना। जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर 23 जनवरी को प्रस्तावित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की तैयारी प्रशासन ने तेज कर दी है। इसके लिए करीब 16 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। नकल विहिन परीक्षा कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक भी तैनात रहेंगे।
28 नवंबर को जिले में आयोजित हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा निरस्त हो गई थी। इसके बाद परीक्षा की तिथि 23 जनवरी तय की गई है। अभ्यर्थियों का प्रवेशपत्र भी ऑनलाइन उपलब्ध है। परीक्षा की निगरानी के लिए जिला प्रशासन की तरफ से चार एसडीएम को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। प्रत्येक केंद्र पर दो-दो स्टैटिक मजिस्ट्रेट और एक-एक पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। ये अधिकारी परीक्षा की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखेंगे।
डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने बताया कि 23 जनवरी को 15 केंद्रों पर परीक्षा होगी। नकल विहिन परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। शेष तैयारियां भी परीक्षा से पूर्व पूरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
दो घंटे पूर्व पहुंचेंगे सहयोगी
शिक्षक पात्रता परीक्षा में ऐसे दिव्यांग जो स्वयं परीक्षा देने में अक्षम हैं, वे सहयोगी से सहायता ले सकेंगे। इसके लिए उन्हें परीक्षा शुरू होने के दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचकर केंद्राध्यक्ष से मिलना होगा। डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने बताया कि सहयोगी का लाभ लेने वाले दिव्यांग अभ्यर्थियों को अन्य प्रमाणपत्र के साथ दिव्यांगता का मूल प्रमाणपत्र भी साथ लाना होगा। इसके अलावा सहयोगी के इंटर के अंकपत्र की मूल प्रति लानी होगी। सहयोगी वर्ष 2020-21 में इंटर उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके पूर्व के सहयोगी मान्य नहीं होंगे।