{"_id":"61ddc17e995ade04d05adc04","slug":"ten-people-found-corona-infected-kushinagar-news-gkp4233284178","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस लोग मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
दस लोग मिले कोरोना संक्रमित
जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 35 हुई
संक्रमित मिलने वालों में सर्वाधिक मरीज हाटा क्षेत्र के रहने वाले
कुशीनगर। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इस साल शुरू हुए संक्रमण में मंगलवार को अब तक के सर्वाधिक संक्रमित मरीज मिले। दस लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें सबसे अधिक मरीज हाटा क्षेत्र के रहने वाले हैं। इन्हें लेकर जनपद में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि कोरोना काल से लेकर मंगलवार शाम तक जनपद में कुल दस लाख 98 हजार 468 लोगों की कोरोना जांच हुई। इनमें 15657 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें 227 की मौत हो चुकी है तथा 15395 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
मंगलवार को 1165 लोगों के नमूने कोरोना जांच के लिए भेजा गया। शाम तक 916 नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 906 निगेटिव और दस पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिलने वालों में हाटा क्षेत्र से पांच, सेवरही से एक, फाजिलनगर से दो, मोतीचक और रामकोला से एक-एक व्यक्ति हैं। इन्हें लेकर 35 एक्टिव केस हो गए हैं। सीएमओ ने जनपद के लोगों से संक्रमण से बचने के लिए कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।