{"_id":"66fb3df9d6e726754505812e","slug":"temporary-electricity-connection-will-have-to-be-taken-in-durga-pandal-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-124036-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दुर्गा पंडाल में लेना होगा अस्थायी विद्युत कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दुर्गा पंडाल में लेना होगा अस्थायी विद्युत कनेक्शन
Tue, 01 Oct 2024 05:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 01 Oct 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। शारदीय नवरात्र तीन अक्तूबर से शुरू होगा। इस दौरान जिले में जगह-जगह पंडाल सजाए जाएंगे। हादसों से बचने के लिए हाई टेंशन तार और ट्रांसफार्मरों के पास देवी पंडाल नहीं बनाने और अस्थायी बिजली कनेक्शन के लिए निगम के अधिकारियों ने अपील की है। एक्सईएन ने कोतवाली पुलिस को पत्र भेजकर इसका पालन कराने के लिए कहा है।
बिजली उपकेंद्र परिसर में दुर्गा समितियों और बिजलीकर्मियों के साथ सोमवार को बैठक हुई। जेई सर्वेश दुबे ने कहा कि दुर्गा पूजा पंडाल हाईटेंशन या एलटी लाइन के तारों के नीचे न लगाएं। पंडाल को विद्युत परिवर्तक अथवा पोल के नजदीक न लगाएं। पंडाल में वायरिंग एवं सजावट का काम अनुभवी ठेकेदार से ही कराएं।
पंडाल में विद्युत सुरक्षा की दृष्टि से उचित क्षमता का फ्यूज एवं एमसीबी जरूर लगाएं। वायरिंग में आईएसआई मार्का के उचित क्षमता का केबल लगाएं। विद्युत उपकरणों की अर्थिंग सुनिश्चित करें। सजावट में उपयोग किए जाने वाला तार कहीं भी खुला ना हो। जॉइंट पर अच्छी क्वालिटी का टेप लगाएं। हैलोजन लाइट न लगाएं। उसके बजाय एलईडी बल्बों का प्रयोग करें। सजावट के लिए कटिया न लगाएं।
विज्ञापन
दुर्गा पूजा पंडाल को जिस विद्युत उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति हो रही है। वहां के अवर अभियंता, उपखंड अधिकारी का मोबाइल नंबर अवश्य रखें। आवश्यकता पड़ने पर तत्काल उनसे संपर्क करें।