{"_id":"62740fb14b4a7f62922864e2","slug":"tempo-drivers-swaying-by-filling-more-than-capacity-kushinagar-news-gkp435826160","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षमता से अधिक सवारी भरकर फर्राटा भर रहे टेंपो चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षमता से अधिक सवारी भरकर फर्राटा भर रहे टेंपो चालक
विज्ञापन
कसया नगर के वेनेट क्लब के सामने ओवरलोड सवारी भरकर गंतव्य को जाता टेंपो।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षमता से अधिक सवारी भरकर फर्राटा भर रहे टेंपो चालक
जिम्मेदार भी कार्रवाई करने में नहीं दिखाते दिलचस्पी
कसया(कुशीनगर)। क्षेत्र में एनएच-28 सहित प्रमुख मार्गों पर टेंपो चालक क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाकर फर्राटा भर रहे हैं। इसके बावजूद न तो परिवहन विभाग ध्यान दे रहा है और न ही यातायात पुलिस। टेंपो चालक खुलेआम नियमों को उल्लंघन कर रहे हैं।
मौजूदा समय में टेंपो यातायात का प्रमुख साधन बन चुका है। काफी संख्या में इनका संचालन अलग-अलग गंतव्यों के लिए हो रहा है। प्रत्येक रूट पर ओवरलोड टेंपो खुलेआम फर्राटा भर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार चुप हैं। वर्तमान में नगर व विभिन्न मार्गों पर प्रमुख तौर पर दो से तीन तरह के टेंपो संचालित हैं। वैसे थ्री व्हीलर चालक सहित चार लोगों के बैठने की क्षमता होती है। बड़े टेंपो में चालक सहित आठ लोगों के बैठने की क्षमता होती है, लेकिन ऐसे टेंपो की संख्या नगण्य है। चार सीट की क्षमता वाले ऑटो में 10-12 यात्री तक बिठाए जा रहे हैं। क्षमता से अधिक यात्रियों के बैठने से हाथ-पैर सहित शरीर के अन्य हिस्से टेंपो के बाहर ही रहते हैं। इसके चलते दूसरे वाहनों के बगल से गुजरते समय चोट लगने की आशंका बनी रहती है। यही नहीं टेंपो चालक अपनी सीट पर यात्री बैठाने के लालच में स्वयं ठीक से नहीं बैठते हैं।
...
इन स्थलों पर टेंपो चालक भरते हैं सवारी
कसया नगर में कई स्थानों पर टेंपो चालक सवारी भरते हैं। प्रमुख रूप से पडरौना मार्ग पर शहीद पार्क के सामने पडरौना व साखोपार जाने वाली सवारियों को बैठाते हैं। रामकोला तिराहा पर अहिरौली बाजार, टेकुआटार व रामकोला के लिए सवारी भरते हैं। सपहां मार्ग स्थित मथौली गेट के सामने सपहां, तुर्कपट्टी सहित अन्य स्थलों को जाने के लिए, देवरिया के लिए मुख्य मार्केट में गांधी चौक के पास, फ्लाईओवर के पास देवरिया, पडरौना, तमकुहीराज, फाजिलनगर, जोकवा बाजार, हाटा, हेतिमपुर आदि के लिए सवारी भरते हैं। वहीं गोरखपुर मार्ग पर वेनेट क्लब के पास भी सड़क के किनारे सवारी बैठाते हैं और लेकर जाते हैं।
विज्ञापन
...
कोट
टेंपो चालकों को मानक के अनुसार ही सवारी बैठाने के निर्देश हैं। टेंपो की फिटनेस, डीएल, प्रदूषण प्रमाणपत्र आदि की जांच जाती है। इन नियमों का उल्लंघन करने पर चालान और सीज करने की कार्रवाई की जाती है। कसया नगर में भी अभियान चलाकर नियम विरुद्ध तरीके से टेंपो चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। टेंपो में क्षमता से अधिक सवारी मिलने पर कार्रवाई परिवहन विभाग करता है।
सत्य शाण्याल शर्मा, यातायात निरीक्षक