फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tempo drivers demonstrated for the bonfire

अलाव के लिए टेंपो चालकों ने किया प्रदर्शन

Wed, 19 Jan 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Tempo drivers demonstrated for the bonfire
अलाव जलाने के लिए बनरहा चौराहे पर प्रदर्शन करते टेंपो चालक। - फोटो : KUSHINAGAR
अलाव के लिए टेंपो चालकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बोले-चंदा जुटाकर जलाना पड़ रहा अलाव
सेवरही(कुशीनगर)। कस्बे के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने से नाराज टेंपो चालकों ने बुधवार को बनरहा चौराहे पर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि कड़ाके की ठंड में भी अलाव नहीं जलाया जा रहा है। इससे टेंपो चालकों और यात्रियों को परेशानी होती है। उन्होंने चेतावनी दी अलाव की व्यवस्था शीघ्र नहीं की गई तो धरना-प्रदर्शन करेंगे।
सुबह सेवरही के बनरहा मोड़ पर टेंपो चालक एकत्र हुए और अलाव जलाने की मांग करने लगे। नगर पंचायत प्रशासन के विरोध में नारे भी लगाए। टेंपो चालक गोविंद राय ने कहा कि चालक चंदा जुटाकर दो दिन से अलाव जला रहे हैं, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन की ओर से कोई इंतजाम नहीं किया जा रहा है। ठंड की वजह से सवारी कम मिलने के कारण उनके सामने रोजी-रोटी का इंतजाम करना मुश्किल हो रहा है। इस संबंध में सेवरही नगर पंचायत के चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा ने कहा कि कस्बे के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव का इंतजाम शीघ्र कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान चालक पिनेश राय, भोला गुप्ता, राम आशीष यादव, कासिम अंसारी, गुड्डू भारती, राजेश भारती, संतोष राय, नंदलाल भारती, मनोज यादव, हरकेश ठाकुर, विजली यादव, पिंटू यादव, रिंटू, धीरज, मंटू राय, मुन्ना गुप्ता, संजय, श्रीराम चौहान, भुनेशी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed