फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tempo driver beaten up for asking for loan money

Kushinagar News: उधार का पैसा मांगने पर टेंपो चालक को पीटा

Tue, 11 Apr 2023 12:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Tempo driver beaten up for asking for loan money
अचेत हालत में बाइक से लादकर दरवाजे पर फेंककर भागे आरोपी
विज्ञापन

शराब में नशीला पदार्थ पिलाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के नरवाडीह में रविवार की रात उधार का पैसा मांगने गए टेंपो चालक की मनबढ़ों पीट दिया। आरोप है कि उसे शराब में नशीला पदार्थ पिलाकर अचेत करने के बाद बाइक से दरवाजे पर फेंककर भाग गए। पत्नी ने पति को दुदही सीएचसी में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार नरहवाडीह निवासी उपेंद्र पांडेय (35) टेंपो चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उपेंद्र की पत्नी ने बताया कि पति ने गांव के एक व्यक्ति को कुछ रुपये उधार दिए थे। रविवार की रात उपेंद्र उधार मांगने कर्जदार के घर गए। आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने उनके पति को शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।
विज्ञापन

अचेत होने पर बाइक से दरवाजे पर फेंककर भाग गए। उपेंद्र की पत्नी अनीता के मुताबिक पति की हालत देखकर वह परेशान हो गईं। इस संबंध एसएचओ गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...

मीट बनाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट
छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नरकहवा स्थित हड़हवा देवी मंदिर परिसर में लगे मेले में सोमवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए।


हड़हवा देवी मंदिर परिसर में सोमवार को दोपहर बाद दो श्रद्धालुओं की तरफ बकरे की बलि चढ़ाने के बाद मीट बनाने की तैयारी की जा रही थी। इस दौरान जगह को लेकर दोनों पक्षों मेें विवाद हो गया। कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा तो मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची हनुमानगंज पुलिस को देख दोनों पक्ष के लोग वहां से भाग गए। इस संबंध में हनुमानगंज एसओ रामसहाय चौहान ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। मौके पर पुलिस टीम भेजा गया है, तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed