फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   teen varsh se band hai jachcha-bachcha kendr

तीन वर्ष से बंद है जच्चा-बच्चा केंद्र

Thu, 30 Dec 2021 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
teen varsh se band hai jachcha-bachcha kendr
जच्चा-बच्चा केंद्र के बाहर खड़े लोग। - फोटो : KUSHINAGAR
तीन वर्ष से बंद है जच्चा-बच्चा केंद्र
विज्ञापन

केंद्र पर नियमित रूप से एएनएम के नहीं आने पर लोगों को नाराजगी
रगड़गंज (कुशीनगर)। पुरैना कटेया स्थित जच्चा-बच्चा केंद्र तीन वर्ष से बंद है। आरोप है कि यहां तैनात एएनएम नियमित रूप से नहीं आती हैं। इससे गांव के लोगों में नाराजगी है।
जच्चा-बच्चा केंद्र के बंद रहने और एएनएम के गांव में नियमित नहीं आने से गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए तमकुही सीएचसी जाना पड़ता है। इससे लोगों को परेशानी होती है। गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि एएनएम कभी-कभार गांव के कुछ लोगों के घर आती हैं। जबकि उन्हें जच्चा-बच्चा केंद्र पर रात्रि विश्राम करना है।
विज्ञापन

गांव के विनोद कुमार, धर्मेंद्र गुप्ता, मनोज गौंड़, अजय शर्मा, हरिकेश प्रसाद, गुड्डू पटेल, हजरत अंसारी आदि ने कहा कि केंद्र बंद रहने और एएनएम के नियमित गांव में नहीं आने से सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण में होती है। लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र एएनएम के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमकुहीराज सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि एएनएम सेंटर बंद रहने की कोई शिकायत नहीं मिली थी। पता लगाकर संबंधित एएनएम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed