फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   teen din mein saadhe chhah hajaar logon ko lagega teeka

तीन दिन में साढ़े छह हजार लोगों को लगेगा टीका

Thu, 21 Jan 2021 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
teen din mein saadhe chhah hajaar logon ko lagega teeka
तीन दिन में साढ़े छह हजार लोगों को लगेगा टीका
विज्ञापन

पडरौना। कोरोना टीकाकरण का बड़ा अभियान शुक्रवार से शुरू होगा। 22, 28 और 29 जनवरी को 15 केंद्रों पर कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण होगा। 15 केंद्रों पर क्रमश: 24, 24 और 20 सत्रों में करीब 6500 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण के लिए चयनित लाभार्थियों को अपना मोबाइल फोन चेक करते रहने की सलाह दी है।
कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के लिए सरकारी एवं निजी क्षेत्र से 12760 हेल्थ वर्कर्स का चयन किया गया है। इनकी सूची कोविन पोर्टल पर अपलोड करा दी गई है। पहले दिन 16 जनवरी को तीन केंद्रों पर 300 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए जाने थे। स्वास्थ्य विभाग का कहना था कि उन सभी स्वास्थ्यकर्मियों के मोबाइल फोन पर मैसेज के जरिए सूचना भेजी गई थी। बावजूद इसके सिर्फ 198 लोग ही टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचकर कोरोना रोधी टीका लगवा पाए थे। अवशेष हेल्थ वर्कर्स को अगले तीन दिनों में फिर से टीका लगाया जाएगा। 22, 28 और 29 जनवरी को चयनित 15 केंद्रों में प्रत्येक पर 100 से 110 लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जाएगी। तीन दिनों में करीब साढ़े छह हजार हेल्थ वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। पूर्व में जितने लोगों को टीके लगे हैं, वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। इसलिए कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीका लगवाना जरूरी है।
विज्ञापन

इन केंदों पर होगा टीकाकरण
फाजिलनगर स्थित सीएचसी, बालाजी हॉस्पिटल, पावानगर हॉस्पिटल, आर्यन हॉस्पिटल, सीएचसी हाटा, जिला अस्पताल स्थित एमसीएच विंग, सीएचसी खड्डा, नेबुआ नौरंगिया, रामकोला, विशुनपुरा, सुकरौली और पीएचसी तरयासुजान, पडरौना का पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय में, राजकीय महिला अस्पताल स्थित प्रसवोत्तर केंद्र व नगरीय पीएचसी पर टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 जनवरी को तीन केंद्रों पर टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 22, 28 और 29 जनवरी 15 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। प्रत्येक केंद्र पर एक दिन में 100 से 110 हेल्थ वर्कर्स का टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण पूर्व की भांति होगा। पहले दिन में चयनित जिन हेल्थ वर्कर्स का विवरण कोविन पोर्टल पर अपलोड है तथा अब तक टीका नहीं लगा है, वे मोबाइल फोन पर मैसेज देखते रहें। इंबॉक्स खाली रखें, ताकि मैसेज भेजते ही मिल जाए। सूचना देने के बावजूद जो हेल्थ वर्कर्स निर्धारित तिथि पर नहीं पहुंचते हैं, वह टीकाकरण से वंचित हो सकते हैं।
डॉ. संजय कुमार गुप्ता,
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed