फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teachers submitted memorandum after performing in collectorate

कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

Thu, 18 Feb 2021 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Teachers submitted memorandum after performing in collectorate
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

- राज्य कर्मचारियों की भांति कैशलेस चिकित्सा सुविधा की कर रहे हैं मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना (कुशीनगर)। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ की तरफ से बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सीएम को संबोधित 21 सूत्री ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि को सौंपा। इसमें महानिदेशक स्कूली शिक्षा को गोपनीय रिपोर्ट संबंधी आदेश वापस लेने, राज्य कर्मचारियों की भांति कैशलेस चिकित्सा सुविधा समेत अन्य मांगों को शीघ्र पूरा करने का शिक्षकों ने अनुरोध किया।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह की अगुवाई में संघ से जुड़े शिक्षक कलेक्ट्रेट गेट पर एकत्र हुए। इसके बाद मांगों के पक्ष में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों की लंबित विभिन्न समस्याओं और मांगों को पूरा करने के लिए शासन प्रशासन को कई बार मांग पत्र दिया गया है। इसके बाद भी शासन और प्रशासन की तरफ मांगों को पूरा करने के संदर्भ में कोई सकारात्मक पहल नहीं की जा रही है। इससे शिक्षकों में नाराजगी है। उन्होंने चेताया कि यदि इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संघ की तरफ से बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद डीएम के प्रतिनिधि को संघ की तरफ से 21 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें चरित्र पंजिका के अंकन की व्यवस्था पूर्वत रखने, पदोन्नति शिक्षकों को पदोन्नति तिथि से 17140-18150 का मानदेय देने, पुरानी पेंशन बहाल करने आदि मांगों को पूरा करने की मांग की गई।
विज्ञापन

इस दौरान जिला महामंत्री छेदी प्रसाद, जिला कोषाध्यक्ष मुहम्मद जाकिर अंसारी, कलमदानी सिंह, शोभा गुप्ता, दिनेश सिंह, मोलई प्रजापति, शोभा गुप्ता, श्रीप्रकाश चौहान, रेनुबाला सिंह, इंद्रजीत मणि, ऐजुल हक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed