फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teachers irresponsible to Mohalla pathashala

स्कूलों की पड़ताल

Mon, 19 Jul 2021 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Teachers irresponsible to Mohalla pathashala
मोहल्ला पाठशाला के प्रति शिक्षक उदासीन
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार (कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के तीन परिषदीय विद्यालयों की पड़ताल की गई। इसमें ऑनलाइन पढ़ाई से नामांकन के सापेक्ष करीब 20 प्रतिशत विद्यार्थी जुड़े हैं। मुहल्ला पाठशाला के प्रति शिक्षक भी उदासीन हैं। इसके चलते बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है।
कोरोना संक्रमण की वजह से बंद चल रहे स्कूलों की वजह से शासन की तरफ से ऑनलाइन पढ़ाई कराने के साथ मोहल्ला पाठशाला आयोजित करने के लिए निर्देश दिया गया है। लेकिन नेटवर्क की समस्या और अभिभावकों के पास एन्ड्रायड फोन की उपलब्धता नहीं होने से विद्यालय में नामांकित बच्चों के सापेक्ष महज 20 फीसदी बच्चे ही जुड़ सके हैं। शासन ने शिक्षकों को मोहल्ला पाठशाला भी संचालित कर बच्चों के अधिकांश स्तर को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन इसका सही से अनुपालन नहीं होने से नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक में मोहल्ला पाठशाला कागजी कार्रवाई तक सिमट कर रह गया है।
विज्ञापन

सोमवार को 11:04 बजे प्राथमिक विद्यालय सौरहा बुजुर्ग द्वितीय में प्रधानाध्यापक दिव्य प्रकाश चौरसिया कार्यालय में विभागीय कार्य निपटा रहे थे। उन्होंने बताया कि विद्यालय में कुल 70 बच्चे नामांकित हैं। ह्वाट्सएप ग्रुप से मात्र 16 बच्चे ही जुड़े हैं। यहां तैनात दूसरे सहायक अध्यापक सरफराज अहमद मोहल्ला पाठशाला के लिए गांव में गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

11:22 बजे प्राथमिक विद्यालय मोतीपुरा के प्रधानाचार्य मोहम्मद इब्राहिम मोबाइल पर समाचार सुन रहे थे। यहां तैनात शिक्षक रजनी चौहान एक कक्ष में बैठी मिलीं। शिक्षामित्र रामअवध कुशवाहा अभिलेखीय कार्य कर रहे थे। यहां पर चार अध्यापक तैनात हैं। प्रधानाध्यापक ने बताया कि सहायक अध्यापक सुरजित कुमार बैंक गए हैं।
11:35 बजे प्राथमिक सह जूनियर विद्यालय रामपुर खुर्द में अध्यापक प्रधानाचार्य कक्ष में विभागीय कार्यों को लेकर चर्चा कर रहे थे। जबकि कुछ अध्यापक कक्षाओं में बैठे हुए थे। यहां 133 बच्चे नामंकित है। ह्वाट्सएप ग्रुप से 23 बच्चे जुड़े हैं। प्रधानाचार्य रामानंद गौतम ने बताया कि मुहल्ला पाठशाला के लिए अभिभावकों से सहयोग मांगा जा रहा है, लेकिन अपेक्षाकृत सहयोग नहीं मिलने से पाठशाला का संचालन नहीं हो पा रहा है।

बीएसए विमलेश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन कराया जाना है। इसमें लापरवाही करने वाले संबंधित के खिलाफ कार्रवाई तय है। यदि अभिभावक मोहल्ला पाठशाला आयोजित करने में सहयोग नहीं कर रहे हैं, तो उन्हें इसके प्रति प्रेरित करें। हर हाल में सभी संबंधित स्थानों पर मुहल्ला पाठशाला आयोजित कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed