{"_id":"6140d6528ebc3eb503036671","slug":"teachers-demonstrated-on-brc-kushinagar-news-gkp409165735","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने बीआरसी पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने बीआरसी पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों ने बीआरसी पर किया प्रदर्शन
उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर पहुंचे शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर 21 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों ने बीआरसी तमकुहीराज में धरना-प्रदर्शन किया। यह लोग पुरानी पेंशन बहाली, कैशलेश चिकित्सा सुविधा देने, शिक्षा सेवा अधिनियम 2021 वापस लेने, संविलियन रद्द करने, सभी कक्षाओं में मानक के अनुरूप शिक्षकों की व्यवस्था, हर विद्यालय में प्रधानाध्यापक, सेवक की तैनाती की मांग कर रहे थे।
धरना दे रहे शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ तमकुहीराज के अध्यक्ष शंभू यादव ने कहा कि मांगपत्र, ज्ञापन देने के बाद भी सरकार शिक्षकों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। शीर्ष नेतृत्व आजिज आकर अब संघर्ष करने का बिगुल बजा दिया है। ब्लॉक मंत्री देवेंद्र ओझा ने कहा कि शिक्षक समाज अब चुप नहीं बैठेगा। शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। धरना-प्रदर्शन को अमरनाथ यादव, अजय सिंह, राजू सिंह, संतोष राय, राजेश प्रसाद, सुरेंद्र कुशवाहा, भीष्म शंकर प्रसाद, राजबहादुर, नाहिद अनवर, सत्येंद्र सिंह, राहुल सिंह, विनय कुशवाहा, पुष्पा शाही, रीतू सिंह आदि उपस्थित थीं।
प्राथमिक शिक्षक संघ का धरना
कसया। कसया बीआरसी परिसर में मंगलवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने धरना दिया। शिक्षकों ने मांगों की तरफ शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने की कोशिश की। धरने की अध्यक्षता मूरत यादव और संचालन सुरेश प्रसाद रावत ने किया। धरने में हरिंद्र चौरसिया, कृपाशंकर, रेनू राय, रेनू सिंह, निशा ओझा, मणि प्रभा, मीना सिंह, पूजा प्रधान, बीनू सिंह, स्वाति शुक्ला सहित अन्य शिक्षक शामिल थे। संवाद