फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teachers demand release of seniority list

प्रभारी बीएसए को सौंपा ज्ञापन

Fri, 24 Sep 2021 09:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
Teachers demand release of seniority list
शिक्षकों ने वरिष्ठता सूची जारी करने की मांग
विज्ञापन

शिक्षकों ने प्रदर्शन कर प्रभारी बीएसए को सौंपा मांग पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
पड़रौना। परिषदीय प्राथमिक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी करने की मांग को लेकर शुक्रवार को उप्र टीईटी संघर्ष मोर्चा से जुड़े शिक्षकों ने प्रभारी बीएसए को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने चेताया कि यदि मांगे पूरी नहीं होंगी तो संगठन की तरफ से बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश टीईटी संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक अनूप श्रीवास्तव की अगुवाई में बीएसए कार्यालय पहुंचे शिक्षकों ने मांगों के पक्ष में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्र ने कहा कि जिले के अधिकांश प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों का पद रिक्त चल रहा है। इसके वजह से बहुसंख्यक प्राथमिक विद्यालयों का संचालन सहायक अध्यापकों को अतिरिक्त प्रभार देकर कराया जा रहा है। शासनादेश के अनुसार प्रति वर्ष प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की वरिष्ठता सूची प्रकाशन कराया जाता है। लेकिन बीते कई वर्षों से वरिष्ठता सूची का प्रकाशन नहीं किया गया है, जो न्योचित नहीं है। इसके बाद संगठन से जुड़े शिक्षकों ने प्रभारी बीएसए हिमांशु सिंह को मांगपत्र सौंप कर वरिष्ठता सूची जारी कर पदोन्नति का प्रस्ताव पारित करने की मांग की। इस दौरान राकेश मणि त्रिपाठी, शबाना परवीन, राहुल सिंह, अमीर उल हक अंसारी, अरविंद सिंह, केशव गोविंद राव, अजय तिवारी, संतोष यादव, रवि राय, पिंटू दुबे, आलोक, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed