{"_id":"61c9ed95a6e5085bb979cba3","slug":"teachers-association-meeting-kushinagar-news-gkp421456771","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के सम्मान और अधिकार के साथ नहीं होगा समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के सम्मान और अधिकार के साथ नहीं होगा समझौता
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट का वार्षिक अधिवेशन मौजूद शिक्षक नेता। संवाद
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों के सम्मान और अधिकार के साथ नहीं होगा समझौता
- माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई) का जनपदीय सम्मेलन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज सभागार में सोमवार को माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई) का जनपदीय सम्मेलन एवं शैक्षिक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसके बाद संघ के जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश पांडेय ठकुराई ने कहा कि ठकुराई गुट गठन के बाद से ही शिक्षकों के हितों की लड़ाई लड़ती आई है। आगे भी शिक्षकों के सम्मान और अधिकार के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली और शिक्षकों के लंबित मामलों के बारे में विस्तार से चर्चा कर इसके समाधान के लिए आंदोलन की रणनीति बनाई। अधिवेशन को जय प्रकाश नायक, राजेश मिश्र, रामबहाल तिवारी, नवनाथ दूबे, इलियास अंसारी आदि ने संबोधित किया। इसके बाद सर्वसम्मति से संघ के जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें धर्मेंद्र कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष, अनिल कुमार सिंह जिला मंत्री और रमेश सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके पूर्व अवकाश प्राप्त शिक्षक ओमप्रकाश दूबे द्वारा रचित निर्भया, बिंदु, वेदन, अंजली दृष्टि पुस्तक का विमोचन हुआ। अधिवेशन का संचालन नंदा पांडेय ने किया। इस दौरान गोविंद मिश्र, सुरेंद्र कुमार सिंह, आश नारायण राय, राज नारायण सिंह, राघवेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, अजय सिंह, संजीव कुमार सिंह, विशाल राव, मृगेंद्र राघव राव, विजय प्रकाश उपाध्याय, राजेश तिवारी, सुनील तिवारी, शिवेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।