फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Government restored the service of Rana Pratap

शासन ने बहाल की राणा प्रताप की सेवा

Sat, 03 Jul 2021 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Government restored the service of Rana Pratap
शासन ने बहाल की राणा प्रताप की सेवा
विज्ञापन

- नियुक्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप में समाप्त हुई थी सेवा
- शासन स्तर से जांच के बाद पुन: बहाल की गई है सेवा
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर के हनुमान लघु माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक पद पर तैनात रहे राणा प्रताप की सेवा पुन: बहाल कर दी गई है। यह बहाली शासन के उप सचिव कामता प्रसाद सिंह के निर्देश पर हुई है। गत वर्ष 14 अगस्त को नियुक्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप में इनकी सेवा समाप्त कर दी गई थी।
तुर्कपट्टी निवासी राणा प्रताप की नियुक्ति नगर के हनुमान लघु माध्यमिक विद्यालय में बतौर सहायक अध्यापक पद पर हुई थी। लेकिन चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत के आधार पर गत 14 अगस्त को इनकी सेवा समाप्त कर दी गई थी। इसके बाद पीड़ित ने नियुक्ति निरस्त करने की प्रक्रिया के दौरान पक्ष नहीं रखने देने का आरोप लगाते हुए शासन को अपना प्रत्यावेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने नियुक्ति में पूर्ण प्रक्रिया का पालन करते हुए विद्यालय में तैनाती का दावा किया। इसके बाद शासन की तरफ से जांच हुई, जिसमें राणा प्रताप की नियुक्ति प्रक्रिया सही पाई गई। इसके बाद उप सचिव कामता प्रसाद सिंह ने इनकी सेवा को बहाल करने की अनुमति प्रदान कर दी है। शासन के निर्देश पर बीएसए ने संबंधित विद्यालय को पत्र जारी कर इन्हें तत्काल कार्यभार ग्रहण करते हुए नियमानुसार वेतन भुगतान की कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बीएसए विमलेश कुमार ने बताया कि राणा प्रताप की सेवा शासन की तरफ से बहाल कर दी गई है। इसके अनुपालन संबंधित को कार्यभार ग्रहण करते हुए अन्य कार्रवाई के लिए पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed