{"_id":"656a362fb5c21ba5bd0a78a4","slug":"teacher-develops-humans-innate-powers-bsa-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-8625-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव की जन्मजात शक्तियों का विकास करता है शिक्षक : बीएसए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव की जन्मजात शक्तियों का विकास करता है शिक्षक : बीएसए
Sat, 02 Dec 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 02 Dec 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
कुड़वा प्राथमिक विद्यालय माली टोला में लोगों ने सहयोग की एलईडी टीवी।संवाद
कसया/मल्लूडीह। कसया ब्लॉक के कुड़वा दिलीपनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय माली टोला में शुक्रवार को पुरातन छात्र सम्मेलन व सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बीएसए डॉॅ. रामजियावन मौर्य ने कहा कि माता-पिता अपने पुत्र से और गुरु अपने शिष्य से कभी जलन नहीं रखते। गुरु हमेशा अपने शिष्य की सफलता पर गर्व करते हैं। जिगरी दोस्त भी अपने मित्र की सफलता से ईर्ष्या रखने लगता है, लेकिन शिक्षक मानव की जन्मजात शक्तियों का विकास करता है। विद्यालय में सामाजिक सहयोग से एलईडी टीवी देने वाले सहयोगियों की बीएसए ने तारीफ की।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य ऐनुल हक, सामाजिक कार्यकर्ता भृगुनाथ श्रीवास्तव, मुन्ना सिंह, अरविंद गौतम, धीरेंद्र सिंह सेंगर और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कामोद सिंह के सहयोग से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए एक एलईडी टीवी भेंट की गई। विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी रीता गुप्ता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य ऐनुल हक ने भी संबोधित किया। प्रधानाध्यापक महेश कर्णधार ने गरीब छात्रों के अभिभावकों को कंबल वितरित किया। संचालन शैलेश कुमार तिवारी ने किया।
इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के शिक्षकों की तरफ से खंड शिक्षा अधिकारी और बीएसए को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में सर्वोच्च स्थान प्राप्त पुरातन छात्र जिगर चौहान ने विद्यालय को गमला भेंट किया। इस दौरान शिक्षक पूनम रानी, ममता यादव, शिक्षा मित्र किशकुमारी, किरन, डीसी सत्येंद्र मौर्य व हरेंद्र यादव, अजय कुशवाहा, अरविंद कुमार गौतम, हरेंद्र कुमार चौरसिया, अरुण वर्मा आदि मौजूद थे।