{"_id":"60fc5dd28ebc3e585a76d4b9","slug":"teachaers-found-abcent-kushinagar-news-gkp403087070","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों की पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों की पड़ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहीं देर से खुला विद्यालय तो कहीं शिक्षक मिले गैरहाजिर
डिबनी बंजरवा (कुशीनगर )। सरकार भले ही परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता बेहतर करने के लिए तरह-तरह की योजनाएं संचालित कर रही है, लेकिन इन सरकारी योजनाओं के प्रति शिक्षक गंभीर नहीं हैं। शनिवार को तमकुहीराज ब्लॉक क्षेत्र के चार स्कूलों की पड़ताल की गई तो, कहीं स्कूल का गेट देर खुले तो कहीं विद्यालय में तैनात शिक्षकों के सापेक्ष कई शिक्षक नदारद मिले।
परिषदीय विद्यालयों को सुबह आठ बजे से दिन के दो बजे तक संचालित कर विभागीय कार्यों के अलावा ऑनलाइन पढ़ाई और मोहल्ला पाठशाला चलाने का निर्देश है, लेकिन तमकुहीराज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रामपुर राजा में सुबह 8.54 बजे विद्यालय में तैनात रसोइया जनकिया देवी स्कूल का मुख्य गेट खोल रही थीं। यहां तैनात कोई शिक्षक उपस्थित नहीं था। आसपास के अभिभावकों ने बताया कि यहां तैनात शिक्षकों के विद्यालय आने का कोई निर्धारित समय नहीं है । मोहल्ला पाठशाला भी संचालित नहीं की जाती है, जबकि इस विद्यालय में दो शिक्षक और एक शिक्षामित्र की तैनाती है। प्रधानाध्यापक प्रद्युम्न कुमार राय ने बताया कि वह गांव में राशन बंटवाने कोटेदार के पास गए हैं। सहायक अध्यापक आदित्य पांडेय एवं शिक्षामित्र सरिता देवी कोरोनारोधी टीका लगवाने गई हैं।
कोटवा अहिरौली के प्राथमिक विद्यालय पर 9:17 बजे तीन शिक्षक और दो शिक्षामित्रों में से सहायक अध्यापक हेमंत कुमार और शिक्षामित्र निजामुद्दीन अंसारी ही उपस्थित मिले। ये शिक्षक विभागीय कार्य निपटा रहे थे। शिक्षकों ने बताया कि सहायक अध्यापक रीना श्रीवास्तव पहुंचने वाली हैं। सहायक अध्यापक बालखंडी ओझा राशन वितरण के लिए गए हैं, जबकि शिक्षामित्र हाफिज अहमद छुट्टी पर हैं। इस विद्यालय में कुल 179 बच्चे नामांकित हैं, जिसमें से 16 विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई से जुड़े हैं। मोहल्ला पाठशाला के बारे में स्थानीय लोगों को कोई जानकारी ही नहीं है।
विज्ञापन
दोपहर 1:20 बजे प्राथमिक विद्यालय मोरवन मठिया में प्रधानाध्यापक संगीत कुमारी छुट्टी पर थीं। मौजूद सहायक अध्यापक बबलू यादव ने बताया कि कुल 144 बच्चे नामांकित हैं, लेकिन ऑनलाइन पढ़ाई के लिए कितने छात्र जुड़े हैं, इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। सहायक अध्यापक जितेंद्र कुमार यादव और सीमा कुशवाहा के साथ बबलू यादव विभागीय कार्य निपटा रहे थे। जाकिर अंसारी, मोतीलाल चौहान, इमरान अंसारी, बमबहादुर और मिक्कू चौबे आदि अभिभावकों ने बताया कि ग्राम सभा में मोहल्ला पाठशाला संचालित नहीं होती है।
प्राथमिक विद्यालय गोसाईंपट्टी में 1:40 बजे प्रधानाध्यापक नुरूलहक अंसारी अनुपस्थित थे। शिक्षामित्र सुनीता यादव भी अनुपस्थित थीं। सहायक अध्यापक रंजीत कुमार गोंड और संदीप कुमार सिंह कार्यालय में बैठकर विभागीय कार्य निपटा रहे थे। इस विद्यालय में कुल 85 बच्चे नामांकित हैं। उपस्थित अध्यापक ऑनलाइन पढ़ाई के बारे में जानकारी दिए।
प्रधानाध्यापक नुरूलहक अंसारी ने बताया कि बीआरसी पर मोबाइल नंबर अपडेट कराने आया हूं। विशुनदेव यादव, सूर्यबली कुशवाहा, विनोद प्रसाद, सुकदेव पटेल आदि ने बताया कि गांव में मोहल्ला पाठशाला का संचालन नहीं होता है।
इस संबंध में बीईओ अंकिता सिंह का कहना था कि बिना अवकाश लिए विद्यालय से अनुपस्थित रहना या निर्धारित समय पर स्कूल नहीं जाना गंभीर बात है। ऐसे शिक्षकों को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया जाएगा। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।