फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   target not compleet paddy baying

पचीस दिनों में खरीदा लक्ष्य का 7.41 फीसदी धान

Tue, 26 Nov 2019 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
target not compleet paddy baying
तमकुहीराज के एक क्रय केंद्र पर धान खरीद का जायजा लेते डिप्टी आरएमओ विनय प्रताप सिंह । - फोटो : KUSHINAGAR
पचीस दिनों में खरीदा लक्ष्य का 7.41 फीसदी धान
विज्ञापन

पडरौना। जिले में धान की खरीद एक नवंबर से ही शुरू है। आठ एजेंसियों के 76 क्रय केंद्रों ने मिलकर लक्ष्य का 7.41 फीसदी धान खरीद लिया है। धान की खेती में लागत को देखते हुए सरकार पिछले वर्ष के मुकाबले इस खरीफ वर्ष में 65 रुपये प्रति क्विंटल अधिक दाम दे रही है। जनपद के किसान खाद्य एवं विपणन विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कराकर अपना धान नजदीकी क्रय केंद्र पर बेंच सकते हैं।
खरीफ वर्ष 2018-19 में कुशीनगर जिले में धान खरीद के लिए शासन से इस विभाग को 47300 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य मिला था, जिसके सापेक्ष 529.84 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी। मौजूदा खरीफ वर्ष में भी शासन ने इस जिले के लिए 47300 मीट्रिक टन ही धान खरीद का लक्ष्य दिया है। इसके सापेक्ष जनपद की खरीद एजेंसियों ने अपने 76 क्रय केंद्रों के माध्यम से 469.80 मीट्रिक टन धान खरीद किया है, जो लक्ष्य का 7.41 प्रतिशत है। डिप्टी आरएमओ विनय प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में धान खरीद जारी है। किसान खाद्य विपणन विभाग की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एफसीएस डॉट यूपी डॉट जीओवी डॉट इन पर पंजीकरण कराकर अपना धान इन एजेंसियों के क्रय केंद्रों के माध्यम से बेंच सकते हैं। धान की कीमत आरटीजीएस के माध्यम से उनके खाते में भेज दी जाएगी। धान का समर्थन मूल्य बढ़ने के कारण किसानों को इस साल 65 रुपये प्रति क्विंटल अधिक कीमत मिलेगी।
विज्ञापन

धान खरीद एजेंसियां- स्वीकृत केंद्र- लक्ष्य- धान खरीद (मी.टन)
खाद्य निगम- 14- 7000- 81.80
पीसीएफ- 26- 11000- 34.60
यूपी एग्रो- 03- 2000- 13.00
पीसीयू- 17- 14000- 288.40
कर्मचारी क. निगम- 04- 4000- 52.00
यूपीएसएस- 07- 3000- 0.00
एनसीसीएफ- 04- 4300- 0.00
एफसीआई- 01- 2000- 0.00
योग- 76- 47300- 469.00
पिछले वर्ष के मुकाबले 65 रुपये अधिक दी जा रही धान की कीमत-
खाद्य विपणन विभाग के मुताबिक खरीफ वर्ष 2019-20 में धान खरीद 29 फरवरी तक होगी। पिछले साल धान के समर्थन मूल्य 1750 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर इस वर्ष 1815 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। ऐसे में इन क्रय केंद्रों पर धान बेंचने वाले किसानों को पिछले वर्ष की अपेक्षा 65 रुपये प्रति क्विंटल अधिक कीमत मिलेगी। उन्हें 20 रुपये क्रय केंद्र पर पल्लेदारी का देना पड़ेगा, जिसे आरटीजीएस के माध्यम से किसान के भुगतान के साथ खाते में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed