फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   take healp from police

मुसीबत में घबराएं नहीं, पुलिस की मदद लें

Mon, 19 Aug 2019 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
take healp from police
महर्षि अरविंद विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अपराजिता मुहिम के तहत आयोजित पुलिस की प - फोटो : KUSHINAGAR
मुसीबत में घबराएं नहीं, पुलिस की मदद लें
विज्ञापन

- कसया के महर्षि अरविंद विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पुलिस की पाठशाला आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
कसया/ कुशीनगर। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत सोमवार को कसया के महर्षि अरविंद विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ। इसमें सीओ रामदास प्रसाद ने कहा कि छात्राएं मुसीबत में घबराएं नहीं, पुलिस की मदद लें। महिलाओं की सुरक्षा के लिए तमाम कानून हैं। पुलिस महिला की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो अभियान चला रही है।
महिला थाने की एसओ विभा पांडेय ने कहा कि महिला पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1090 व 181 पर फोन कर मदद ले सकती हैं। शिकायत करने वाली महिला की पहचान गोपनीय रखी जाती है। कहा कि अगर कोई सोशल मीडिया के जरिए अभद्रता करता है तो पुलिस से शिकायत करें। उन्होंने यातायात के नियमों का पालन करने, नशे में गाड़ी न चलाने, बाइक पर तीन सवारी न बैठाने व हेल्मेट का प्रयोग व सीट बेल्ट आदि का प्रयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

एसआई निकिता सिंह ने बेटियों की शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने छात्राओं से लक्ष्य तय कर पढ़ाई करने की सलाह दी। कहा कि छात्राओं, किशोरियों व महिलाओं की सुरक्षा में पुलिस सदैव तत्पर है। मुसीबत में धैर्य से काम लें, साहस न छोड़ें। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय ने कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना योग्यता सिद्ध कर रही है। शिक्षा के सहारे वह अपनी शक्ति को समझ रही है। वरिष्ठ होम्योपैथ चिकित्सक अनिल सिन्हा ने अमर उजाला फाउंडेशन की अपराजिता अभियान की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष अतिथियों की ओर से दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन से हुई। तत्पश्चात छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए। संचालन जनार्दन जायसवाल ने किया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रिका शर्मा ने आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर जिला महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा रूपम सिंह, वंदना ठाकुर, कन्हैया लाल श्रीवास्तव, संजय पांडेय, रामजीत सिंह, मनोज श्रीवास्तव, रणजीत उपाध्याय, नवीन सिन्हा, जितेंद्र यादव, जयनरायन यादव, रामनिवास सिंह, नंदकुमार शुक्ल, राजन राव, अमित राव, महेंद्र सिंह,राधेश्याम शुक्ल, शंभूशरण मिश्र, जयप्रकाश त्रिपाठी व तुलसी प्रसाद आदि मौजूद रहे।
00000
बोलीं छात्राएं
अपनी सुरक्षा खुद करने का साहस जुटाना होगा। मुसीबत के समय धैर्य व साहस के साथ काम लेना चाहिए।
- दीपिका अग्रहरी
---
अपराजिता अभियान से महिलाओं एवं छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा। वे चुनौतियों से घबराएंगी नहीं, बल्कि उनका मुकाबला करेंगी।
- आंशी राव
---
महिलाओं का जागरूक होना जरूरी है। उनकी सुरक्षा के लिए तमाम कानून हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में वे उसका लाभ नहीं ले पातीं।
-आकृति यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed