{"_id":"614cb8148ebc3efd1b4afdda","slug":"take-action-against-negligent-employees-kushinagar-news-gkp410331510","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘लापरवाह कर्मचारियों पर करें कार्रवाई’
100 से कम कार्ड बनवाने वालों पर कार्रवाई का निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें आयुष्मान कार्ड बनवाने में लापरवाही बरतने वाले आयुष्मान मित्रों पर कार्रवाई के लिए सीएमओ को निर्देश दिया गया।
डीएम एस राजलिंगम ने कहा कि जिले में साढ़े 11 लाख आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य है। लेकिन अभी आयुष्मान कार्ड बनाने की गति बहुत ही धीमी है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि जो आयुष्मान मित्र 100 कार्ड भी नहीं बना पाए हैं, उन्हें नोटिस देकर बर्खास्त करने के लिए सीएमओ को निर्देश दिया। डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को कोटेदार के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा कार्ड बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार में कम से कम एक व्यक्ति का कार्ड बनना चाहिए। यदि लक्ष्य अनुरूप कार्ड नहीं बनते हैं तो कारणों की समीक्षा की जाए। इस दौरान सीडीओ अनुज मलिक, संयुक्त मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा, सीएमओ सुरेश पटारिया आदि मौजूद रहे।