{"_id":"58c432754f1c1be618dc486d","slug":"swamiprasad-defeated-javed","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी प्रसाद ने बसपा उम्मीदवार को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी प्रसाद ने बसपा उम्मीदवार को हराया
kushinagar
Updated Sat, 11 Mar 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
राजनीितति
- फोटो : santosh verma
पडरौना।
सदर विधानसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार स्वामी प्रसाद मौर्य कमल खिलाने में सफल रहे। इस सीट से मौर्य तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। बसपा उम्मीदवार जावेद इकबाल को दूसरे और कांग्रेस-सपा की गठबंधन की उम्मीदवार शिवकुमारी देवी को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।
पडरौना विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख अड़तालिस हजार एक सौ चौवन मतदाता थे। इनमें 61 फीसदी वोटरों ने चार मार्च को अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। शनिवार को नगर के उदित नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज में मतों की गणना की गई। दिन के करीब तीन बजे तक चली इस विस क्षेत्र की मतगणना में भाजपा उम्मीदवार स्वामी प्रसाद मौर्य को 93649 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा उम्मीदवार जावेद इकबाल को 53097 वोट मिले। कांग्रेस व सपा गठबंधन की उम्मीदवार शिवकुमारी देवी को 41162 वोटों पर संतोष करना पड़ा। पीस पार्टी के उम्मीदवार राजेंद्र उर्फ मुन्ना यादव को 8329, निर्दलीय उम्मीदवार राजेश प्रसाद सैनी को 2196, अजय कुमार उर्फ पप्पू पांडेय निर्दल को 1677, राम प्रताप निर्दल 1594, डॉ. परशुराम मिश्र निर्दल 1588, कन्हैया पांडेय राष्ट्रीय लोक दल 1499, रमेश बहुजन मुक्ति पार्टी 1471, विजय कुमार चौरसिया निर्दल 954, कन्हैया शर्मा निर्दल 939, राजू सिंह पटेल निर्दल 752, अरविंद निर्दल को 452 वोट मिले, जबकि इस विधानसभा क्षेत्र में नोटा के पक्ष में 1658 वोट पड़े थे।