फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Swami Prasad, Baleshwar Yadav, Brahmashankar and Radheshyam will be star campaigners

Kushinagar News: स्वामी प्रसाद, बालेश्वर यादव, ब्रह्माशंकर और राधेश्याम होंगे स्टार प्रचारक

Wed, 04 Jan 2023 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Swami Prasad, Baleshwar Yadav, Brahmashankar and Radheshyam will be star campaigners
स्वामी प्रसाद, बालेश्वर यादव, ब्रह्माशंकर और राधेश्याम होंगे स्टार प्रचारक
विज्ञापन

- स्नातक निर्वाचन में फतह के लिए सपा ने नियुक्त किए प्रभारी व सह प्रभारी
पडरौना। स्नातक (एमएलसी) निर्वाचन में पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए समाजवादी पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है। पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में अच्छा माहौल तैयार हो, इसके लिए पार्टी ने जिले के सभी विधान क्षेत्र में प्रभारी एवं सह प्रभारी की नियुक्ति की है। इन्हें निर्देश दिया है कि प्रत्याशी की जीत के लिए सभी मतदाताओं से सीधा संपर्क कर उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत कराएं।

निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार यादव के हवाले से प्रभारी एवं सह प्रभारी के नाम की घोषणा जिला मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र ने बुधवार को की। उन्होंने बताया कि खड्डा विधान सभा क्षेत्र में नथुनी कुशवाहा व लक्ष्मी नारायण उर्फ मिठाई यादव प्रभारी तथा मुन्ना राजभर, धीरज सिंह, संजय यादव, मनोज कुशवाहा, संजय कुमार, विवेक ओझा, सरतेज, भोला यादव, दीनानाथ व पप्पू अंसारी सह प्रभारी बनाए गए हैं। पडरौना विधान सभा क्षेत्र के लिए विक्रमा यादव, बिजेंद्र पाल उर्फ बबलू यादव, भोला यादव, राजेंद्र उर्फ मुन्ना, शाहिद लारी, कैसर जमाल टीटू, बनारसी यादव, रामप्रताप कुशवाहा प्रभारी, बजरंगी यादव, निजामुद्दीन अंसारी, नुरुल होदा सह प्रभारी बनाए गए हैं। तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र से मधुरश्याम राय, कासिम अली, उदयनारायण, पंकज आर्य, सुरेश यादव प्रभारी तथा जाकिर हुसैन, पंकज यादव, उमेश्वर सिंह पटेल, मोहम्मद आलम, गोरख निषाद, विवेक, राजन सह प्रभारी बनाए गए हैं। फाजिलनगर विधान सभा से चंद्रशेखर उर्फ लड्डू, हरिलाल यादव, छेदीलाल चौहान, विपिन सिंह, हसमुद्दीन अंसारी प्रभारी, उस्मान गनी नूरी, भगवान सिंह, राजन निषाद, आदर्श राजन सह प्रभारी, कुशीनगर विधान सभा क्षेत्र से राजेश प्रताप उर्फ बंटी राव, राजेश पांडेय, राजेंद्र यादव, श्रीराम यादव, अलाउद्दीन अंसारी, शादिक अंसारी, राजीव यादव व हरिशंकर यादव प्रभारी, मारकंडेय तिवारी, जाहिद व दिनेश चौधरी, राहुल भारती, सुनेश, वाजिद अली सह प्रभारी बनाए गए हैं। इसी तरह हाटा विधान सभा क्षेत्र से रणविजय सिंह, अवधेश यादव व सुरेंद्र प्रभारी तथा बीरेंद्रनाथ तिवारी, प्रमोद यादव, हीरालाल प्रजापति, रामपरसन सिंह सह प्रभारी बनाए गए थे। रामकोला विधान सभा क्षेत्र से पूर्णमासी देहाती, घनश्याम यादव, शैलेंद्र सिंह प्रभारी, देवेंद्र, सुग्रीव, तूफानी आदि को सह प्रभारी नामित किया गया है। मीडिया प्रभारी रमेशचंद्र यादव ने बताया कि पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, स्वामी प्रसाद मौर्य, ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, राधेश्याम सिंह, बिश्वनाथ सिंह व बीरेंद्र सैथवार स्टार प्रचारक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed