{"_id":"601eda0b8ebc3e4b2f133cd4","slug":"suspended-soldier-dies-due-to-poisoning-kushinagar-news-gkp3837407120","type":"story","status":"publish","title_hn":"निलंबित सिपाही की जहर खाने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निलंबित सिपाही की जहर खाने से मौत
विज्ञापन
यशवंत गिरी सिपाही की फाइल फोटो।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निलंबित सिपाही की जहर खाने से मौत
पडरौना/पटहेरवा। पटहेरवा थाने से निलंबित किए जाने के बाद पुलिस लाइंस से संबद्ध 35 वर्षीय एक कांस्टेबल की हालत शुक्रवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। कांस्टेबल को फाजिलनगर सीएचसी ले जाया गया। हालत नियंत्रण से बाहर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी उसे रेफर कर दिया गया था, लेकिन कहीं ले जाने से पहले उसकी मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद बिसरा सुरक्षित कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। मौत जहर खाने की वजह से बताई जा रही है।
करीब एक माह पूर्व पटहेरवा थाने में तैनात रहे मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के गांव कंटो निवासी यशवंत गिरी को निलंबित कर पुलिस लाइंस से संबद्ध कर दिया गया था। तब से वह पटहेरवा में ही किराए के कमरे में रहता था। बताया जाता है कि दो दिन पहले पत्नी को घर से लेकर आया था। शुक्रवार की शाम को पुलिस लाइंस से कमरे पर पहुंचा। देर रात अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। पत्नी के रोने की आवाज पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। थाने से पुलिस पहुंची और सिपाही को फाजिलनगर सीएचसी ले गई। वहां हालत में सुधार न देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी सिपाही को रेफर कर दिया गया था, लेकिन कहीं ले जाने से पहले मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद बिसरा सुरक्षित कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। सीओ तमकुहीराज फूलचंद कन्नौजिया ने बताया कि यशवंत गिरी पुलिस लाइंस से संबद्ध थे, जबकि पटहेरवा थाने के एसओ अतुल्य पांडेय ने बताया कि सिपाही ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सिपाही मऊ जिले का निवासी था। पत्नी से कुछ अनबन होने की जानकारी मिली है, जिस कारण उसने यह कदम उठाया।