{"_id":"5f32d2298ebc3e3cf76a40e9","slug":"suspected-recent-death-of-class-iv-employee-kushinagar-news-gkp3614491180","type":"story","status":"publish","title_hn":"चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की संदिग्ध हाल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की संदिग्ध हाल में मौत
विज्ञापन

कसया। थाना क्षेत्र के गांव मैनपुर के टोला बजरंगपुर निवासी एक युवक की सोमवार की देर शाम संदिग्ध हाल में मौत हो गई। घरवाले गांव के ही कुछ लोगों पर शराब में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत व्यक्ति जनता इंटर कॉलेज सपहां में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था।
मैनपुर बजरंगपुर निवासी ओमप्रकाश यादव (45) बगल के गांव कोल्हुआं के मठिया टोले पर हर दिन शाम को जाता था। सोमवार की शाम को बजरंगपुर टोला के समीप ही सड़क पर पड़ा छटपटा रहा था। इसकी जानकारी परिजनों को मिली तो मौके पर पहुंचे। कसया सीएचसी ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ओमप्रकाश को तीन लोगों ने शराब में जहर मिलाकर पिला दिया था जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची कसया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसओ रामअशीष सिंह यादव ने बताया कि घरवालों ने जो आरोप लगाए हैं उससे संबंधित तहरीर नहीं मिली है। मौत की वजह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।