{"_id":"60047c068ebc3e32e87a92c0","slug":"sunshine-comes-people-get-relief-from-cold-kushinagar-news-gkp381306529","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप निकली, लोगों को मिली ठंड से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप निकली, लोगों को मिली ठंड से राहत
विज्ञापन
धूप निकलने पर मौज-मस्ती करते बच्चे।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूप निकली, लोगों को मिली ठंड से राहत
पडरौना। जिले में शीतलहर के चलते ठंड का प्रकोप जारी है। दो दिन बाद रविवार को दोपहर बाद धूप तो निकली, लेकिन शाम को फिर सर्द हवा चलने से लोगों को ठिठुरना पड़ा। गलन के चलते लोग घरों से बाहर निकलने से बचते रहे।
पिछले दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। ठंड ने इंसानों को ही नहीं, बल्कि जीव-जंतुओं को भी बेहाल कर रखा है। ठंड की मार से लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई है। रविवार को सुबह से ठंडी हवा और शीतलहर के चलते लोग जगह-जगह दुबके रहे। दोपहर बाद धूप निकलने के बाद ठंड से थोड़ी राहत मिली, लेकिन गलन बरकरार रही। धूप निकलने के कारण दिन का तापमान 19 डिग्री सेल्सियत रहा। शनिवार की रात का तापमान 10 डिग्री रिकार्ड किया गया। सुबह कोहरा छाए रहने से वाहनों की रफ्तार धीमी रही और सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। लोग घर से बाहर निकलने में परहेज कर रहे थे। दोपहर बाद धूप निकली तो घरों से बच्चे निकलकर दरवाजे और अगल-बलग के स्कूलों में खेलने पड़े। किसानों ने भी धूप का लाभ लेने के लिए फसलों में उवर्रक का छिड़काव किया।
पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी है ठंड
कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया की मौसम वैज्ञानिक डॉ. अंजली साहू ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में कुछ दिनों से बर्फबारी हो रही है। इसके चलते तराई वाले इलाकों में गलन बढ़ी है। इस तरह का मौसम अगले दो से तीन दिन और रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को ठंड से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
गेहूं की फसल के लिए मौसम बेहतर
जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल ने बताया कि गेहूं की फसल के लिए ठंड पर्याप्त है। ऐसे मौसम में गेहूं के पौधे का विकास होगा। दलहन और तिलहन की फसल में माहू लग सकता है। इससे बचाव के लिए किसानों को सचेत रहना चाहिए। पाला से बचने के लिए आलू समेत सब्जी की फसल में हल्की सिंचाई करनी चाहिए।