फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sudden death of a young man who went fishing

पोखरे में जहरीला पदार्थ पड़ने से मछलियां मरी

Sat, 07 Nov 2020 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sudden death of a young man who went fishing
पोखरे में जहरीला पदार्थ पड़ने से मछलियां मरी
विज्ञापन

तमकुहीरोड। क्षेत्र के राजपुर खास गांव के छठ घाट स्थित पोखरे में बृहस्पतिवार की रात किसी व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ डाल दिया। इससे पोखरे में पड़ी मछलियां मर गईं। शुक्रवार को सुबह पोखरे के किनारे मरी मछलियों को देख लोग दंग रह गए।

राजपुर खास गांव के रहमान देवान की घर के पीछे पोखरे के किनारे छठ घाट बना है। इसका एक शिरा बेनिया नाला से जुड़ा है। इसका पानी बेनिया नाले से होकर बांसी नदी में जाता है। इस पोखरे में बृहस्पतिवार की रात किसी व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ फेंक दिया था। इसके चलते पोखरे की सैकड़ों मछलियों मर गईं। सुबह लोगों ने पोखरे के किनारे मछलियां मरी पड़ी देख दंग रह गए। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान प्रभु यादव ने बताया कि पोखरे की सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed