{"_id":"57dae64f4f1c1ba009d47b4d","slug":"submitted-a-memorandum-to-sdm-against-kotedar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के खिलाफ एसडीएम को ज्ञापन दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के खिलाफ एसडीएम को ज्ञापन दिया
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
Updated Thu, 15 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन दिया
- फोटो : अमर उजाला
सेमरा धूसी गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इन लोगों ने कोटेदार पर मनमानी तरीके से राशन व अन्य सामान बेचने का आरोप लगाया। ये लोग कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
इस गांव के उमाशंकर, श्रीराम, रामायण, नगीना प्रसाद, सुरेंद्र, नंदलाल, लालबाबू, परमहंस, दीपक, राममूरत गुप्ता, रामेश्वर यादव, अमित, अजीत सिंह सहित कई लोग दिन के लगभग एक बजे तहसील पहुंचे। इन लोगाें ने कोटेदार पर मनमानी तरीके से राशन और कैरोसीन बेचने का आरोप लगाया। इन लोगों की यह भी शिकायत थी कि ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी ने मिलकर बीपीएलन सूची में दर्ज कई पात्र व्यक्तियों का नाम कटवा दिया है। शिकायतें सुनने के बाद एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल ने इसकी जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।