फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   students was afraid to bad boys

शोहदों के आतंक से छात्राएं सहमी, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

Mon, 29 Nov 2021 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
students was afraid to bad boys
शोहदों के आतंक से छात्राएं सहमी, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक शिक्षिका के साथ सोमवार को हुई छेड़छाड़ की घटना से पुरानी घटनाएं भी चर्चा में आ गई हैं। तो उधर, लोग गठित एंटी रोमियो स्क्वायड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस प्रशासन की तमाम कवायदों के बावजूद भी छेड़छाड़ की घटनाएं थम नहीं रहीं। वहीं पुलिस ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने में असफल साबित हो रही है। इसकी वजह से शोहदों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है।
महिलाओं, युवतियों व किशोरियों के साथ होने वाली छेड़छाड़ समेत होने वाली अन्य घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने एंटी रोमियो स्क्वायड गठित किया था। इसकी संजीदगी व सक्रियता गठन के दौरान तो खूब दिखी लेकिन समय के साथ गतिविधि निष्क्रिय हो गई, जिसका नतीजा है कि आए दिन कहीं न कहीं छेड़छाड़ की वारदातें सामने आती हैं। गठित स्क्वायड सिर्फ स्कूल व कॉलेजों के पास कुछ छात्राओं के बीच जागरुकता के लिए बातचीत व फोटो खिंचवाने के काम तक ही सिमट गई है। गौरतलब है कि तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में स्कूल-कॉलेजों के इर्द-गिर्द शोहदे छात्राओं और महिलाओं के साथ छेड़छाड़, अभद्रता और अश्लील हरकतें कर रहे हैं। बावजूद पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

आए दिन होती हैं छेड़छाड़ की घटनाएं
थाना क्षेत्र में संचालित इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज व निजी शैक्षणिक संस्थानों की छात्राओं को छेड़छाड़ व अश्लील फब्तियों का सामना करना पड़ता है। शोहदे इन कॉलेजों के आसपास मंडराते हैं, जब छुट्टी होती है अथवा स्कूल पहुंचने का समय होता है, तो वे आसपास जुट जाते हैं और उन्हें देखकर फब्तियां कसते हैं। वहीं पुलिस यह सब कुछ जानकर भी चुप्पी साधे रहती है, उसे किसी वारदात का इंतजार रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के तुर्कपट्टी-फाजिलनगर, नोनियापट्टी-पटहेरिया, गुरवलिया बाजार मार्ग, गुरवलिया-भेलया मार्ग, गुरवलिया-दुदही मार्ग और राजापाकड़-दुमही मार्ग पर छात्राओं/बेटियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं अक्सर होती हैं। पुलिस की ओर से सख्त कार्रवाई न होने से शोहदों का हौंसला बढ़ा हुआ है, जबकि उधर छात्राएं डरी व सहमी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed