फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   students sit in chatia

चटाई पर बैठकर पढ़ाई करते हैं विद्यार्थी

Sat, 25 Dec 2021 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
students sit in chatia
सौरहा बुजुर्ग प्राथमिक विद्यालय में बैठे बच्चे ।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
चटाई पर बैठकर पढ़ाई करते हैं विद्यार्थी
विज्ञापन

- जिले के मात्र 11.5 फीसदी स्कूलों में ही उपलब्ध है डेस्क और बेंच
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कायाकल्यप योजना के तहत सरकार परिषदीय स्कूलों में निर्माण कार्य करने के अलावा अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उद्देश्य है कि सरकारी विद्यालयों में नामांकित बच्चे प्राइवेट स्कूलों की तरह पर्याप्त संसाधनों के बीच पढ़ाई कर सकें। लेकिन अब तक जिले के 11.5 फीसदी स्कूलों में ही डेस्क और बेंच उपलब्ध हो सका है। शेष विद्यालयों में विद्यार्थी चटाई पर बैठककर पढ़ाई करने को विवश हैं।
कुशीनगर जिले में कुल 2,464 परिषदीय स्कूल संचालित होते हैं। इसमें कक्षा एक से आठवीं तक करीब तीन लाख छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। सरकार प्राईवेट स्कूलों को पीछे छोड़ने के लिए कायाकल्प योजना के तहत विद्यालय में टायल लगवाना, शुद्ध पेयजल, बाउंड्रीवाल, बालक व बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय समेत 18 पैरामीटर पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके अलावा अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए अभिभावक, पुरातन छात्र और गांव के समाजसेवियों के सहयोग से विद्यालय में प्रोजेक्टर व स्मार्ट टीवी लगवाए जा रहे हैं। इतना कुछ होने के बाद भी अभी भी जिले के कुल 11.5 फीसदी यानी कुल 2464 परिषदीय विद्यालयों में से 283 विद्यालय में ही बच्चों को पढ़ाई करने के लिए डेस्क और बेंच उपलब्ध हो सका है। शेष विद्यालयों के बच्चे विद्यालय के अध्ययन कक्ष में बिछाई गई चटाई पर ही बैठक कर पढ़ाई करने को विवश हैं।
विज्ञापन

जिला समन्वयक (निर्माण) गौरव पांडेय ने बताया कि सभी परिषदीय विद्यालयों में डेस्क और बेंच उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। वहां से प्रस्ताव मंजूर होते ही सभी विद्यालयों में डेस्क बेंच उपलब्ध कराने की कार्रवाई शुरू दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed