फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   student was quilfy NEET

जिले के होनहारों ने नीट उत्तीर्ण कर बढ़ाया मान

Tue, 02 Nov 2021 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
student was quilfy NEET
जिले के होनहारों ने नीट उत्तीर्ण कर बढ़ाया मान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर के कन्नौजिया वार्ड पूरी निवासी अमृतेश सिंह ने नीट में 99.78 परसेंटाइज अंक प्राप्त कर 3250वीं (सामान्य वर्ग) रैंक हासिल की है। इन्होंने बताया कि बिना किसी कोचिंग के ही घर पर स्वाध्याय और पिता के मार्गदर्शन से यह उपब्लधि हासिल की है।
अमृतेश सिंह के पिता नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज में रसायन विज्ञान के प्रवक्ता हैं। इनके दादा स्वर्गीय केसी सिंह भी उदित नारायण इंटर कॉलेज में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता रहे। इनके इस उपलब्ध पर प्रबंधक व पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार सिंह, सुरेश कुमार सिंह, लेफ्टिनेंट राजीव यादव, संजीव कुमार सिंह, मृगेंद्र राघव राव, विशाल राव, पूर्व प्रधानाचार्य मेजर जगमोहन तिवारी, सुरेश कुमार सिंह आदि ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान की बेटी को मिली नीट में सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
जटहां बाजार। ग्राम प्रधान नरचोचवा गांव की बेटी को नीट में सफलता मिली है। इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। ग्राम प्रधान योगेंद्र सिंह की छोटी पुत्री शिवानी सिंह को नीट में सफलता मिली है। शिवानी की इंटर तक की पढ़ाई पडरौना के सेंट थ्रेसेस स्कूल से हुई है। वह डॉक्टर बन कर लोगों की सेवा करना चाहती थी। उन्होंने नीट में 3774वीं रैंक हासिल की है। उसके बड़े भाई अभिषेक सिंह भी 2019 में बीटेक क्वालीफाई कर पुणे में साफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। इस उपलब्धि पर किसान इंटर कालेज बलकुड़िया के पूर्व प्रधानाचार्य शारदा प्रसाद पांडेय, विनोद गुप्ता, आशीष तिवारी, हरिशंकर चौबे आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के पांच होनहारों ने पाई नीट में सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिलनगर/जौरा बाजार। सोमवार की देर रात घोषित हुए नीट परीक्षा के परिणाम में क्षेत्र के पांच होनहारों ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।

क्षेत्र के सठियांव निवासी बलराम सिंह के पुत्र अदित्य प्रताप सिंह ने दूसरे प्रयास में 622 अंक प्राप्त किया है। इसी गांव के निवासी कैलाश सिंह के पुत्र नवनीत सिंह ने 617 अंक हासिल किया है। जोकवा बुजुर्ग निवासी संजय बरनवाल की बेटी सुप्रिया बर्नवाल ने 611 अंक हासिल की है। इसी गांव निवासी मोहन जायसवाल के पुत्र सौरभ जायसवाल ने भी दूसरे प्रयास में 600 अंक प्राप्त किया है। इसके अलावा जोकवा बुुजुर्ग निवासी हरेंद्र जायसवाल के पुत्र करन जायसवाल ने भी 599 अंक हासिल कर नीट की परीक्षा में सफलता पाई है। एक साथ क्षेत्र के पांच होनहारों के नीट की परीक्षा में सफल होने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। इन होनहारों के परीजन समेत क्षेत्र के पुष्पा जायसवाल, सुनीता बर्नवाल, मुन्नी जायसवाल, संतोष यादव, संजय वर्मा, राहुल सिंह, राजू राय, सुनील राय, दीपक यादव आदि ने मिठाई खिलाकर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed