Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Student leaders staged a protest by closing the gate of the administrative building

Kushinagar News: प्रशासनिक भवन का गेट बंद कर छात्र नेताओं ने दिया धरना

Tue, 01 Oct 2024 06:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 01 Oct 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Student leaders staged a protest by closing the gate of the administrative building
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज में सोमवार को विद्यार्थियों ने छात्र संघ चुनाव कराने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राचार्य को पत्र सौंपा। प्रशासनिक भवन का गेट बंद कर धरना भी दिया। प्राचार्य ने उनकी मांगों को एक पखवाड़े में पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


छात्र अजित सिंह कुंदन, सूरज चौरसिया, सितेश्वर त्रिपाठी, राजन मद्धेशिया, राजन सिंह, विशाल कुमार, बृजेश कुशवाहा, विकास सिंह व मंटू सिंह आदि ने कहा कि कॉलेज में पंजीकृत विद्यार्थियों का आई कार्ड नहीं बनाया जा रहा है। सेमेस्टर की किताबें और पत्र-पत्रिकाऐ उपलब्ध नहीं हैं। महिला कामन रूम, शौचालय, साफ-सफाई की व्यवस्था न होने से विद्यार्थी परेशान हैं। स्वच्छ पेयजल व पार्किंग का अभाव, प्रयोगशाला में प्रयुक्त होने वाले सामान की कमी से विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने कहा कि कॉलेज में लगे कई पंखे लंबे समय से बंद पड़े हैं। इसके बारे में कॉलेज प्रशासन से कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। छात्रनेताओं ने चेताया कि यदि उनकी मांगे शीघ्र पूरी नहीं हुईं तो बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। प्राचार्य विनोद मोहन मिश्र ने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा के तहत कॉलेज में सभी कार्यों को प्रमुखता से करवाया जाएगा। इस दौरान मुख्य नियंता डाॅ. दुर्गेश मणि त्रिपाठी, डाॅ. त्रिभुवन मणि त्रिपाठी, प्रोफेसर राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed