{"_id":"5de653328ebc3e5494744b53","slug":"student-injurded-due-to-stabed-kushinagar-news-gkp3317001156","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं के छात्र पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं के छात्र पर चाकू से हमला
विज्ञापन
मुकेश को चाकू लगने की सूचना पर रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : KUSHINAGAR
दसवीं के छात्र पर चाकू से हमला, हालत नाजुक
साइकिल से स्कूल जा रहा था श्रीराम पट्टी का मुकेश
गगलवा पुल के पास तीन युवकों ने धोखे से हमला कर दिया
सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
दुदही/गौरीश्रीराम। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गगलवा पुल पर मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे विद्यालय जा रहे 10वीं के छात्र पर तीन युवकों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मरणासन्न कर दिया और भाग निकले। आसपास के लोगों ने घायल छात्र को सीएचसी दुदही में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौरीश्रीराम के श्रीराम पट्टी निवासी मुकेश यादव उर्फ भोला यादव पुत्र सुदर्शन यादव किसान इंटर कालेज गौरी जगदीश में 10वीं का छात्र है। मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे साइकिल से विद्यालय जा रहा था। गगलवा पुल के पास पहले से मौजूद तीन बाइक सवार हमलावरों ने उसको रोक लिया और माधोपुर जाने का रास्ता पूछा। मुकेश ने जैसे ही रास्ता बताना शुरू किया कि एक युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। गर्दन, छाती व पीठ पर चाकू के वार से मुकेश लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
घटना को अंजान देकर हमलावर मौके से भाग निकले। कुछ ही समय बाद अपनी मां को लेकर जा रहा श्रीराम पट्टी का ही युवक पहुंचा। मुकेश को घायल पड़ा देख उसने बाइक रोकी और एक व्यक्ति की मदद से बैठाकर उसके घर तक पहुंचाया। परिजनों ने मुकेश को सीएचसी दुदही में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। जानकारी होते ही गांव के तमाम लोग सीएचसी दुदही पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल छात्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पाकर विशुनपुरा पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई है। थानाध्यक्ष विशुनपुरा आलोक सोनी ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी के लिए दिया अल्टीमेटम
दुदही। विश्व हिंदू महासंघ के मंडल प्रभारी दिग्विजय किशोर शाही भी सीएचसी पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। दिग्विजय ने कहा कि 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तारी नहीं होती है तो विहिम इस मामले को लेकर वरिष्ठ अफसरों से मिलेगी और जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी किया जाएगा।