{"_id":"63221e8a9508eb5f9c4cf608","slug":"student-dies-after-being-hit-by-bike-kushinagar-news-gkp450519283","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की चपेट में आने से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की चपेट में आने से छात्र की मौत
विज्ञापन
बाइक की चपेट में आने से छात्र की मौत
तमकुहीराज। स्थानीय थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ स्थित पेट्रोलपंप के सामने बुधवार की दोपहर छात्र, रफ्तार बाइक से आई बाइक की चपेट में आ गया। छात्र और बाइक सवार दूर तक घिसटकर घायल हो गए। छात्र को मेडिकल कॉलेज और बाइक चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाते समय छात्र की रास्ते में मौत हो गई। बाइक सवार की हालत गंभीर बनी है।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के खुदरा गांव निवासी अविनाश पांडेय का पुत्र प्रियांशु (14) बुधवार की दोपहर में छुट्टी होने के बाद विद्यालय से साइकिल से घर आ रहा था। सलेमगढ़ पेट्रोलपंप के पास पीछे से तेज रफ्तार से आई बाइक की चपेट में वह आ गया। छात्र और बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही छात्र प्रियांशु की मौत हो गई। बाइक सवार की पहचान गोपालगंज जिले के सिपाया खास निवासी दिल साहनी के रूप में हुई।
इकलौता बेटा था प्रियांशु
प्रियांशु की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रियांशु अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वह निजी विद्यालय में कक्षा नौ का छात्र था। उसकी मां शशिप्रभा का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। वह रह-रहकर बेहोश हो जा रही थीं। वहीं स्कूल दोस्तों को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि प्रियांशु अब दुनिया में नहीं रहा।