फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   strike to sugar cane workar

विभिन्न मांगों के समर्थन में चीनी मिल कर्मचारियों ने दिया धरना

Mon, 20 Dec 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
strike to sugar cane workar
विभिन्न मांगों के समर्थन में चीनी मिल कर्मचारियों ने दिया धरना
विज्ञापन

- चीनी मिल संघर्ष समिति की तरफ से त्रिवेणी चीनी मिल गेट पर कर्मचारियों ने दिखाई एकजुटता
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघर्ष समिति की तरफ से सोमवार को त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज ग्रुप की रामकोला चीनी मिल गेट पर धरना दिया गया। इसमें शामिल चीनी मिल के कर्मचारियों ने वेतन पुनरीक्षण एवं अन्य समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की।
संगठन के मंत्री ईश्वरचंद श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार चीनी मिल कर्मचारियों पर ध्यान नहीं दे रही है। राधेकृष्ण तिवारी ने कहा कि कर्मचारियों के वेतन पुनरीक्षण एवं अन्य समस्याओं के समाधान के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों को मांग पत्र दिया गया है। लेकिन अभी तक कर्मचारियों की लंबित मामलों के निस्तारण के लिए कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे मिल कर्मचारियों में नाराजगी है। उन्होंने चेताया कि यदि कर्मचारियों के लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान आनंद मिश्रा, ओमप्रकाश तिवारी, कमल राज, मधोक, अजय कुमार श्रीवास्तव, सुरेंद्र प्रसाद, दूधनाथ यादव, ओम प्रकाश यादव, श्रीनिवास दुबे, विनय कुमार शाही, लल्लन पांडेय, सिंहासन यादव, रामप्रवेश खरवार, सुरेश यादव, रामाशीष यादव और पवन यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता सूची के विलोपन कार्य में गड़बड़ी का आरोप
सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इसमें कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची के चल रहे विलोपन कार्य में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की। सपा के रामकोला विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष घनश्याम यादव ने कहा कि इस समय मतदाता सूची का विलोपन कार्य चल रहा है। इसमें सत्ता पक्ष के नेताओं के दबाव में सही मतदाताओं का नाम काटा जा रहा है। यह नियम विरुद्ध है। उन्होंने चेताया कि इस मामले में गंभीरता के साथ कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिला सचिव काशी नरेश सिंह, परवेज आलम, सतीश यादव, महेश भारती, राजेंद्र चौधरी, विमलेश कुमार, वजीरा अहमद, खलील अंसारी, पप्पू यादव, मोहम्मद अशफाक, महताब अली और अशफाक समानी आदि मौजूद थे।
राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। नगर के शहीद स्मारक परिसर में सोमवार को पूर्वांचल बनाओ संघर्ष समिति की तरफ से धरना दिया गया। इसमें राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर विभिन्न मांगों को पूरा करने की मांग की गई।
धरने की अगुवाई कर रहे संगठन के संयोजक खालिद खान ने कहा कि नगर में हाईवे पर बाजार के पास अंडरपास बनाने, बस स्टेशन, बस स्टैंड, प्राइवेट स्कूलों में मनमानी फीस बंद करने, सरकारी स्कूलों में डेस्क बेंच को व्यवस्थित करने की मांग को लेकर कई बार अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नगर के लोगों में नाराजगी है। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम के प्रतिनिधि राजस्व निरीक्षक श्रीनिवास सिंह को सौंपा गया। इस दौरान बब्लू खां, लालबाबू यादव, डॉ. एसएल खां, अलाउद्दीन, दीपू कुमार, नसीब अंसारी और जुबैद अंसारी आदि मौजूद थे।
शिक्षकों ने मांगों के लिए दिया धरना
एसबीएम पीजी कॉलेज के शिक्षक हुए मुखर
संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिलनगर। एसबीएम पीजी कॉलेज के वित्तपोषित शिक्षकों ने फुफुक्टा और गुआक्टा के आह्वान पर अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में पहले काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। उसके बाद कॉलेज परिसर में धरना दिया।
इस धरना में डॉ. आरपी शाही ने कहा कि नए शिक्षकों को पांच एडवांस इंक्रीमेंट, प्रोफेसर पदनाम के जारी हुए शासनादेश की विसंगतियों को दूर करने सभी शिक्षकों को मुफ्त कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान करने, पुरानी पेंशन से व्यवस्था बहाल करने की मांग की जा रही है। शिक्षकों की इस मांग पर सरकार गंभीरता से विचार नहीं कर रही है, जिसके विरोध में शिक्षक विरोध जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि 23 दिसंबर तक सभी शिक्षक एवं शिक्षिका काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे और और प्रत्येक दिन अपराह्न एक बजे के बाद महाविद्यालय परिसर में ही धरना देंगे। अगर इसके बाद भी सरकार हमारी मांगे नहीं मानती है तो संपूर्ण रूप से शिक्षण कार्य बंद कर आर पार की लड़ाई के लिए बाध्य होंगे।

धरना को डॉ. रविंद्र नाथ तिवारी, डॉ. शत्रुघ्न सिंह, डॉ. कृष्णचंद्र चौरसिया आदि ने संबोधित किया। धरना में डॉ. प्रभाकर मिश्र, डॉ. ज्योत्सना पांडेय, डॉ. बृजेश वर्मा, डॉ. रितेश कुमार, डॉ. शैलेश प्रजापति, डॉ. महात्मा प्रणव चतुर्वेदी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed