{"_id":"63221e8b5d1a502ba8200856","slug":"strict-instructions-to-engineers-to-receive-the-phone-kushinagar-news-gkp450520058","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन रिसीव करने के लिए अभियंताओं को कड़े निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन रिसीव करने के लिए अभियंताओं को कड़े निर्देश
विज्ञापन

पडरौना। प्रत्येक महीने के दूसरे बुधवार को होने वाली जनप्रतिनिधियों के साथ जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में विद्युत निगम के अभियंताओं का उपभोक्ताओं की कॉल न रिसीव करने का मामला उठा। अधीक्षण अभियंता ने कहा कि इस बारे में अभियंताओं को कड़े निर्देश दिए गए हैं। शिकायत के आधार पर एक जेई का निलंबन होने वाला है।
जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक प्रत्येक महीने के द्वितीय बुधवार को होती है। इस बैठक में जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराते हैं। बैठक में सबसे पहले पिछली कार्यवृत्ति के निस्तारण पर चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों की तरफ से पिछली बैठक में उठाए गए प्रश्नों में विद्युत निगम से संबंधित सवालों का उत्तर देते हुए अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में औसतन 17 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। आपातकालीन कटौती को छोड़कर शेड्यूल के अनुसार जितनी बिजली मिल रही है, उतनी आपूर्ति की जा रही है। पूर्व में प्रतिदिन चार ट्रांसफार्मरों की मरम्मत होती थी। अब दस से अधिक ट्रांसफार्मरों की मरम्मत की जा रही है। इससे 48 घंटे से अधिक समय के क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर अब नहीं बच रहे हैं।
गन्ना शोध संस्थान सेवरही में पानी की टंकी का मोटर जलने की समस्या पर डीसीओ दिलीप सैनी ने बताया कि नए नलकूप का प्राक्कलन तैयार करा लिया गया है। उस पर बजट की मांग की गई है। विद्युत निगम के अधिकारियों की तरफ से कॉल न रिसीव करने की समस्या के बारे में अधीक्षण अभियंता विद्युत ने बताया कि समस्त अभियंताओं को कॉल रिसीव करने या कॉल बैक करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। ऐसी शिकायत पर एक अवर अभियंता पर निलंबन की कार्रवाई होने वाली है।
विज्ञापन
जर्जर सड़कों की समस्या पर एक्सईएन पीडब्ल्यूडी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि कुछ स्थलों पर कार्य प्रगति पर है तथा कुछ जगह कार्य पूर्ण करा दिए गए हैं। बैठक में कप्तानगंज चीनी मिल पर बकाया गन्ना मूल्य, सड़कों की समस्या, ड्रेन समस्या, पानी की टंकी से आपूर्ति का बाधित होना, सीएचसी की जर्जर स्थिति, ट्रांसफार्मर बदलने की समस्या, विद्युत निगम के कर्मचारियों पर वसूली का आरोप, जर्जर तार बदले जाने, बोरिंग आदि की समस्याएं उठाई गईं।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने सभी उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों की तरफ से उठाई गई समस्याओं को प्राथमिकता से लें। उनका समय से निस्तारण कराएं। उनकी कॉल को गंभीरता से लें। निर्धारित समय में जांच कराएं व पाक्षिक समीक्षा करें।
बैठक में खड्डा के विधायक विवेकानंद पांडेय, रामकोला के विधायक विनय प्रकाश गौड़, पडरौना के विधायक मनीष जायसवाल, फाजिलनगर के विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, तमकुहीराज के विधायक असीम राय, देवरिया सांसद के प्रतिनिधि राधेश्याम पांडेय, सुधीर राव, सीडीओ गुंजन द्विवेदी, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, पीडी जगदीश त्रिपाठी, डीसी मनरेगा राकेश कुमार, डीपीआरओ अभय यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे।