फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Strict action will be taken against those doing black marketing of fertilizers

Kushinagar News: खाद की कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Thu, 16 Jul 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 16 Jul 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against those doing black marketing of fertilizers
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन हुआ। खाद की ओवररेटिंग, टैगिंग, बिजली, सिंचाई व फार्मर रजिस्ट्री आदि बिंदुओं पर चर्चा कर किसानों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए गए। कहा कि खाद की कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने पिछले किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली। अग्रणी जिला प्रबंधक ने बताया कि बैंकों में अधिवक्ताओं का चयन बैंक के निर्धारित नियमों एवं समिति के निर्णय के अनुसार किया जाता है। प्रत्येक शाखा के लिए एक से अधिक अधिवक्ता सूचीबद्ध रहते हैं, जिससे किसान अपनी सुविधा के अनुसार अधिवक्ता का चयन कर सकें।
विज्ञापन

बैठक में किसानों ने आवारा पशुओं, जर्जर विद्युत तारों, जलभराव, खाद की ओवररेटिंग, यूरिया की टैगिंग, सिंचाई, नलकूप कनेक्शन, भूमि पैमाइश और विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली से संबंधित समस्याएं बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद की कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर डीएम ने कहा कि किसानों का शोषण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खाद की कालाबाजारी, निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने और टैगिंग जैसी अनियमितताओं में लिप्त पाए जाने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को नियमित निरीक्षण अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री प्रत्येक किसान के लिए अत्यंत आवश्यक है। भविष्य में खाद, बीज, कृषि अनुदान एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। जिन किसानों के नाम, आधार अथवा राजस्व अभिलेखों में नाम संबंधी विसंगति (नेम मिसमैच) है, वे शीघ्र संशोधन कराकर अपनी फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण कराएं।

उन्होंने नलकूप कनेक्शन, सिंचाई सुविधाएं एवं किसानों को समय से विद्युत आपूर्ति देने के निर्देश दिए। इस दौरान उप कृषि निदेशक अतींद्र सिंह, जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed