फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Storm and Rain Disrupt Power Supply; Waterlogging Exposes Systemic Failure

Kushinagar News: आंधी-बारिश से लड़खड़ाई बिजली, जलभराव ने खोली व्यवस्था की पोल

Sat, 30 May 2026 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 30 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Storm and Rain Disrupt Power Supply; Waterlogging Exposes Systemic Failure
पडरौना शहर के कठकुईया मोड़ सड़क पर भरा बारिश का पानी। संवाद - फोटो : धूप से बचने के लिए चेहरा ढंककर जाते बाइक सवार।
पडरौना। शुक्रवार की सुबह गरज चमक के साथ आंधी-बारिश शुरू हुई। बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई, जबकि बाकी जगह लोग बाल-बाल बच गए। दोपहर तक लोग घरों में दुबके रहे और सड़कों पर सन्नाटा रहा। रामकोला में ताड़ के पेड़ पर बिजली गिरने से आग लग गई। तारों पर पेड़ की टहनियां गिरने से शहर की ठप आपूर्ति तो कुछ घंटों में बहाल हो गई, जबकि ग्रामीण क्षेत्र के 300 से अधिक गांवों व कस्बाें में शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह तक चली भीषण गर्मी और नौतपा के बीच शुक्रवार की सुबह कहीं हल्की तो कहीं तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दोपहर करीब तीन बजे आसमान साफ हुआ तो हल्की धूप हुई तब जाकर लोगों को राहत मिली। तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ गिर गए तो शहर में 20 से अधिक स्थानों पर बिजली के तार टूट गए। इसके चलते शहर में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

कोटवा करजही में बिजली गिरने से मातादीन प्रसाद की भैंस मर गई। मातादीन ने बताया कि गांव के बाहर आबादी के जमीन में घर के पास ही घोठे पर घारी में भैंस बांधी गईं थी। सबेरे दूध निकाल कर भैंस को घर के अंदर बांध दिया था। करीब छह बजे तेज आवाज के साथ बिजली गिरने से भैंस मर गई। रामकोला क्षेत्र में ताड़ के पेड़ पर बिजली गिरने से आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। रामकोला रोड स्थित साइफन और मोहल्ले की नालियों की समुचित सफाई नहीं होने से नौका टोला की सड़कों पर बारिश का पानी भर गया। तिलक नगर, मुन्ना कॉलोनी की कई सड़कों पर एक से डेढ़ फुट पानी भर गया। लोगों को घर से निकलने में परेशानी उठानी पड़ी। जिला मुख्यालय पर जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से कलक्ट्रेट गेट और मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू गेट पर जलभराव हो गया।

दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे। इससे तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। उधर सुबह से पूरे दिन हल्की धूप होने के चलते बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था, वहीं शुक्रवार की सुबह बारिश होने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस गिरकर अधिकतम 33 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश और तेज हवा के चलते शहर में 20 से अधिक स्थानों पर बिजली के तार टूट कर गिर गए थे। इसके चलते बारिश शुरू होते ही बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

पडरौना शहर के कठकुईया मोड़ सड़क पर भरा बारिश का पानी। संवाद

पडरौना शहर के कठकुईया मोड़ सड़क पर भरा बारिश का पानी। संवाद- फोटो : धूप से बचने के लिए चेहरा ढंककर जाते बाइक सवार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed