फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   stopped from molesting daughter bullies burnt down hut In Kushinagar

आरोप: कुशीनगर में बेटी के साथ छेड़छाड़ करने से रोका तो दबंगों ने फूंक दी झोपड़ी

Wed, 06 Dec 2023 05:44 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 06 Dec 2023 05:44 PM IST
सार

मंगलवार की देर रात तकरीबन 11.30 बजे झोपड़ी से आग की लपटें उठने पर आस-पास के लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर सभी लोग घर के बाहर भागकर किसी तरह अपनी जान बचाए। गृहस्वामी का आरोप है कि उनकी बेटी को छेड़ने से मना करने पर आरोपियों ने झोपड़ी में आग लगाई है।

विज्ञापन
stopped from molesting daughter bullies burnt down hut In Kushinagar
झोपड़ी में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले में अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के अनंतपुर गांव में एक किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने उसकी रिहायशी झोपड़ी फूंक दी। ऐसा आरोप गृहस्वामी ने लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। घटना मंगलवार की देर रात की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के ही दो आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ और आगजनी का केस दर्ज किया है। आरोपी घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के अनंतपुर गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के दो व्यक्ति उनकी 17 वर्षीय बेटी को पिछले छह माह से छेड़ रहे थे। इसके लिए उन्होंने कई बार मना किया था। मना करने पर आरोपी उनके घर को जलाने और जान से मारने की धमकी दिए थे।
विज्ञापन


आरोप है कि मंगलवार की देर रात तकरीबन 11.30 बजे झोपड़ी से आग की लपटें उठने पर आस-पास के लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर सभी लोग हड़बड़ी में घर के बाहर भागकर किसी तरह अपनी जान बचाए। उसके बाद उनकी झोपड़ी धू-धूकर जल गई। गृहस्वामी का आरोप है कि उनकी बेटी को छेड़ने से मना करने पर आरोपियों ने झोपड़ी में आग लगाई है। पीड़ित ने अहिरौली बाजार थाने की पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में अहिरौली बाजार थाने के एसओ श्रीप्रकाश राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर छेड़खानी और आगजनी का केस दर्ज कर लिया गया है। घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed