फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   stoped build new hospital

हाटा सीएचसी के नए भवन के निर्माण पर लगा ‘ग्रहण’

Thu, 18 Nov 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
stoped build new hospital
हाटा सीएचसी के नए भवन के निर्माण पर लगा ‘ग्रहण’
विज्ञापन

शासन से बजट नहीं मिलने से दो माह से रुका है कार्य
तीन मंजिल के नए भवन में ओपीडी, वार्ड, लेबर रूम और मीटिंग हॉल होगा स्थापित
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा करने और मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए हाटा सीएचसी में तीन मंजिल के नए भवन का निर्माण कार्य दो महीने से ठप है। शासन से बजट नहीं मिलने के कारण ठेकेदार ने कार्य रोक दिया है। इसे पूरा करने के लिए 18 माह की समय सीमा तय की गई थी।
करीब दस वर्ष पहले हाटा पीएचसी को उच्चीकृत कर सीएचसी का दर्ज मिला था, लेकिन सीएचसी के अनुरूप भवन नहीं होने से स्वास्थ्य सुविधाओं का ठीक ठंग से संचालन नहीं हो पाता था। इसे देखते हुए शासन की ओर से यहां 100 बेड के नए तीन मंजिला भवन बनाने की स्वीकृति एक वर्ष पहले मिली थी। इसके लिए शासन की ओर से दो करोड़ 32 लाख रुपये स्वीकृत भी कर दिए गए। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड को मिली है। मार्च 2021 में भवन का शिलान्यास कर कार्य शुरू हो गया। प्रथम मंजिल के लिए डोर लेवल तक का कार्य पूरा होने के बाद से निर्माण ठप है। बताया जा रहा है कि शासन की ओर से इस कार्य के लिए प्रथम किस्त के रूप में 50 लाख रुपये की धनराशि कार्यदायी संस्था को मिली थी। अब करीब दो माह से बजट के अभाव में कार्य ठप है। इस कारण परियोजना के तय समय तक पूरा होने की संभावना नहीं दिख रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर अनिल कुमार ने बताया कि धन के अभाव में कार्य रुका हुआ है। सीएमओ के माध्यम से शासन को पत्र भेजकर धन की मांग की गई है। धन मिलते ही कार्य फिर से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed